आईजी मुनीर खान ने बताया, " इस हमले से जुड़े लश्कर के दो आतंकियों को कुछ दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने मार गिराया था, जबकि मास्टर माइंड अबू इस्माइल और उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
ईरानी में राष्ट्रपति हसन रूहानी के नये कार्यकाल के शुरू होते ही उनकी आलोचनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। उनके ऊपर रूढ़िवादियों को परेशान करने के आरोप लग रहे हैं। 68 वर्षीय धार्मिक नेता रूहानी को उदारवादी माना जाता है।
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुझ पर हमले के लिए विरोध प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप लोगों को इसके बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए।