भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट के शिलान्यास से पहले सरकार का कहना है कि देश जब स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, उस वक्त देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।
प्रधानमंत्री का यह भाषण स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म संसद में दिए भाषण के 125 साल पूरे होने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह के मौके पर दिया गया है।
जेएनयू में वामपंथ को न मानने वालों के बीच एक ज़ुमला खासा मशहूर है कि देश भर के लेफ्टिस्टों को एक पिंजरे में बंद करने के लिए इंदिरा गाँधी ने जेएनयू बनाया। जेएनयू ही वो जगह है जहाँ (1969 से 2016 तक एक उदाहरण को छोड़कर जब 2001 में एबीवीपी के संदीप महापात्र कुछ वोटों से जीत गए थे) चुनाव दर चुनाव वामपंथ अपना किला सलामत रख सका है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने शुक्रवार को एक बार फिर बीफ पर बड़ा बयान देते हुए पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपने देश में ही बीफ खाकर भारत आएं।
एक ओर जहां केंद्र सरकार नोटबंदी और दूसरे तरीकों से भ्रष्टाचार पर काबू पाने के दावे कर रही है। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स ने शुक्रवार को एक ऐसी सूची जारी की है, जिसमें भारत, एशिया सबसे भ्रष्ट देश है।