तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार को उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है और अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों का विशेषज्ञ दल उनके स्वास्थ्य पर गहराई से नजर रख रहा है।जयललिता दो माह से भी ज्यादा समय से इस अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की महासचिव जे जयललिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अपोलो अस्पताल ने सोमवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले सोमवार को जयललिता के निधन की खबर फैल गई जिसके बाद समर्थकों में घोर निराशा और गुस्सा देखने को मिला। हालांकि बाद में अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर स्पष्ट किया जयललिता की मौत की खबर झूठ है पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
नोटबंदी से अस्पतालों में कैश की कमी की वजह से देश के कुछ हिस्सों से मौतों की खबर सुनने को मिली लेकिन अब नोटबंदी की वजह से शादी भी टूट रही है। लड़के वाले समझ रहे हैं कि नोटबंदी का बहाना बनाकर लड़की वाले दहेज के सामान में कटौती कर लेंगे। नतीजन पहलेे से तय विवाह अब टूटने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में छिड़ी वर्चस्व की जंग के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई में एक महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और आगामी पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयन्ती कार्यक्रम में इस सिलसिले में कोई अहम एलान हो सकता है।
समाजवादी परिवार में अन्तर्कलह के नित नए रंग सामने आने के बीच सपा नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने और रुख भांपने के लिए एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं।