मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के आरोपी प्रवीण यादव ने बुधवार को सुबह खुदकुशी कर ली। आरोपी की जबलपुर उच्च न्यायालय में गुरुवार को पेशी होनी थी।
कोलकाता में कुछ लड़कों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मनद शमी और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उनके घर पर हमला भी किया। इस मामले में शमी ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी पर उसके पिता मुजफ्फर अहमद वानी ने कश्मीर घाटी में खून-खराबे की जगह शांति और एकता स्थापित करने की बात कही है। बुरहान के पिता ने एक विडियो मेसेज जारी कर लोगों से कहा है कि वो बेटे की बरसी पर वह किसी तरह की अप्रिय घटना या हिंसा नहीं चाहते है। वह सिर्फ शांति और एकता चाहते हैं।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बेहाल शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने में कलेक्टर अवनीश शरण का बहुत बड़ा हाथ है। ये पहला मौका नहीं है, जब अवनीश ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया, इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी को 9 माह तक आंगनबाड़ी में पढ़ाया था।
पुडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी और सीएम नारायण सामी के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। सीएम नारायण सामी के बयान के बाद किरण बेदी ने भी सीएम पर पलट वार किया है। किरण बेदी ने कहा कि सीएम बताएं कि वह एक रबड़ स्टैंप चहातें है या फिर एक जिम्मेदार प्रशासक।
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 मई की तारीख तय की है।
बीएस थ्री वाहन पर लगे प्रतिबंध के बाद दो पहिया वाहन खरीदने के लिए शोरुमों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने बीएस 3 गाड़ियों की बिक्री पर बैन लगाई तो स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनियों ने इस पर भारी छूट का ऐलान कर दिया। जिसके बाद फटाफट बिक्री हो गई। कई शहरों में वाहनों का स्टाक खतम हो गया।
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब ने आज अपनी गलती स्वीकार की कि उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कप्तान स्टीव स्मिथ के उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट होने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम से संकेत लेने को कहा था। भारत ने यह टेस्ट 75 रन से जीता।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्टीव स्मिथ के बीच आज तब गहमागहमी हो गयी जब मेहमान टीम के कप्तान ने अपने आउट होने के बाद डीआरएस लेने के लिये ड्रेसिंग रूम से इशारा मांगा।