Advertisement

Search Result : "four fast bowlers"

सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा में पांच लोगों के एक गिरोह द्वारा करीब 40 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण कथित तौर पर लूट लिए गए। गिरोह के सदस्य सीबीआई और पुलिस अधिकारी के वेष में आए थे।
जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें मैकग्रा महानतम तेज गेंदबाज: द्रविड़

जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें मैकग्रा महानतम तेज गेंदबाज: द्रविड़

दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने कई शानदार शतक आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जड़े लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्होंने जिस महानतम तेज गेंदबाज का सामना किया वह आस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैकग्रा थे।
कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की

कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज दूसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड पर मिली 246 रन की जीत में अपने गेंदबाजों विशेषकर पदार्पण करने वाले जयंत यादव के योगदान की तारीफ की। कोहली ने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सारी चीजें सही रहीं जिससे जीत संभव हो सकी। दोनों टीमों के बीच राजकोट में पहला टेस्ट ड्रा रहा था।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

भारतीय गेंदबाजों ने आज ग्रीन पार्क में पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन विकेट हासिल करने के लिये कड़ी मशक्कत की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल धुलने से पहले न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 152 रन बना लिये।
इशांत शर्मा चिकनगुनिया से पीडि़त, पहले टेस्ट से बाहर

इशांत शर्मा चिकनगुनिया से पीडि़त, पहले टेस्ट से बाहर

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चिकनगुनिया बीमारी से पीड़ित होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से ग्रीन पार्क (कानपुर) में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
डडलानी के खिलाफ एफआईआर, जैन समुदाय की 108 महिलाएं करेंगी उपवास

डडलानी के खिलाफ एफआईआर, जैन समुदाय की 108 महिलाएं करेंगी उपवास

जैन मुनि तरूण सागर पर व्यंग्यात्मक ट्वीट कर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर संगीतकार विशाल डडलानी के खिलाफ हरियाणा पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अंबाला कैंट पुलिस ने डडलानी और और तहसीन पूनावाला नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया। उसे 87 ओवर में जीत के लिये 346 रन का लक्ष्य मिला था। दिलचस्प बात है कि पिछले 6 दशकों में यह पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई द्वीप में एक से ज्यादा टेस्ट मैच अपने नाम किया हो। भारत को इससे पहले पिछली तीन सीरीज में जीत 1971, 2006 और 2011 में 1-0 के अंतर से मिली थी।
इरोम शर्मीला को मिली जमानत, खत्म करेंगी 16 साल से जारी भूख हड़ताल

इरोम शर्मीला को मिली जमानत, खत्म करेंगी 16 साल से जारी भूख हड़ताल

मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) हटाने के लिए पिछले 16 साल से संघर्षरत र्इरोम शर्मिला चानू ने मंगलवार को अपना अनशन तोड़ दिया। इंफाल की अदालत में इरोम द्वारा अनशन तोड़ने की सूचना देने के बाद उन्हें जमानत दे दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement