वेस्टइंडीज दौरे में टेस्ट सीरिज के दौरान दो टेस्ट कोई भारतीय कप्तान नहीं जीत पाया है। विराट कोहली आगामी सीरिज में क्या यह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे।
बीफ यानी गाय के मांंस पर प्रतिबंध और चमड़े के परिवहन में आ रही दिक्कत के बाद क्रिकेट की गेंद के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। जो गेंद एक साल पहले 400 रुपए की मिलती थी वहीं अब 800 रुपए की मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीफ पर बैन है। इसके अलावा गाय के चमड़ेे का परिवहन करने में अब ट्रांसपोर्टर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से गाय के चमड़े की किल्लत हो गई है। गाय के चमड़े से क्रिकेट की लाल गेंद बनाई जाती है। एक गाय के चमड़े से करीब तीन दर्जन गेंद तैयार की जा सकती हैं।
वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि उनकी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें गुलाबी गेंद से खेलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम के 17 टेस्ट मैचों के अपने अब तक के सबसे व्यस्त टेस्ट सत्र के लिए तैयार होने के बीच कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आगामी दिन इसके बाद का संकेत होंगे कि वे टेस्ट इकाई के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
भारत ने शुक्रवार को इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार कर सकने वाली नई मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इससे एक दिन पहले ही ऐसे परीक्षण के दो चरणों को अंजाम दिया गया था।
बिहार टॉपर घोटाला मामले में टाॅॅपरों के दोबारा टेस्ट आश्चर्य से भर देने वाले हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में टॉप करने वाली रूबी राय का दोबारा टेस्ट लिया। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी राय से इसी वर्ष हुई इंटर की परीक्षा के सवाल पूछे, लेकिन वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।
भारत की नये क्रिकेट कोच की लंबे समय से चली आ रही खोज मंगलवार को तब अपने अंतिम चरण में पहुंच गयी जब क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व भारतीय कप्तानों अनिल कुंबले और रवि शास्त्री सहित कई अन्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये।
मोहम्मद शमी के मैच में सात विकेट की बदौलत मोहन बागान ने गुलाबी गेंद से भारत में दूधिया रोशनी में खेले गए पहले चार दिवसीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भवानीपुर क्लब को 296 रन से हरा दिया।
भारतीय क्रिकेट के पुराने स्तंभ और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चेतन चौहान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकनोलॉजी का चेयरमैन बनाया गया है। इस पर उठे विवाद के बाद चेतन चौहान ने कहा है कि मेरे चेयरमैन बनने के मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं होशियार आदमी हूं, पढ़ा लिखा आदमी हूं, मैं नहीं समझता कि मुझे सीखने में कोई ज्यादा समय लगेगा”।