उत्तर प्रदेश के संभल में कल रात कई घरों में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई है। क्षेत्र का वातावरण तनावग्रस्त होने के नाम से गांव से पलायन की भी खबर आ रही है।
उत्तर प्रदेश में लगातार कड़े और बड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने फर्जी राशनकार्ड धारकों से रिकवरी और भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का ऐलान करने का फैसला लिया। सीएम योगी ने बैठक में भूमिहीन किसानों के दो बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद घाटी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। मुठभेड़ के विरोध में अलगाववादियों ने आज कश्मीर में बंद की मांग की है। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, प्रशासन ने एहतियातन घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दिया है।
गुजरात के पाटन जिले में वडवाली गांव में एक साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवा में कई गोलियां चलाई जिसने मकानों और वाहनों में आग लगा दी।
भारत ने देश के शहरी इलाकों के कार्यबल में महिलाओं की काफी कम भागीदारी में सुधार की जरूरत बताते कहा कि दुनिया भर में प्रभावी महिला सशक्तिकरण को लेकर अब भी काफी चुनौतियां हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थी। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि सरकार मछुआरों के कल्याण, सुरक्षा, हिफाजत और देखभाल सुनिश्चित करने को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार को इस बात से दृढ़ता से अवगत कराया गया है कि मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
दिल्ली उच्च न्यायालय की एक पीठ ने जहां कानून और व्यवस्था को अपराध अनुंसधान से अलग करने के लिए दिल्ली पुलिस में कर्मियों की संख्या में वृद्धि की बात की है तो एक अन्य पीठ ने आज कहा कि शहर की पुलिस में आवश्यकता से अधिक कर्मी हैं।
दक्षिण कन्नड़ से भाजपा सांसद नलिन कटील ने कहा हैै कि अगर उनकी पार्टी के नेता के बेटे कार्तिक के हत्यारों को दस दिन के भीतर नहीं पकड़ा गया तो दक्षिण कन्नड़ को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर खेद जताते हुए प्रतीत हुए क्योंकि नोटबंदी पर 50 दिनों का उनका शुद्धि यज्ञ जंगल की बेकाबू आग में तब्दील हो गया है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अर्थव्यवस्था पंगु हो गई है।