जीएसटी एक जुलाई से लागू हो गया है। अब यह जानना अहम है कि किन वस्तुओं पर कितना कर लगेगा और क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। जीएसटी के बाद भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं।
पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मौजूदा जीएसटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने कहा कि ये वो जीएसटी नहीं है, जिसे विशेषज्ञों ने तैयार किया था।
बस कुछ ही घंटों की बात है। आज आधी रात से जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लागू हो जाएगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी बहुत सी रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं हैं जो महंगी नहीं होंगी।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
एक ओर यूपी की योगी सरकार भले ही अपने 100 दिन पूरे करने पर संतुष्टि जता रही है, लेकिन उनके इस संतोष पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने निराशा व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को 100 में से शून्य अंक दिए हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि देशभर में छोटे व्यापारी अभी जीएसटी के लिए तैयार नहीं है। इसलिए एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को केंद्र सरकार को स्थगित कर देना चाहिए।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। इस घटना के दौरान ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।