जर्मनी के डार्टमंड शहर में एक फुटबाल टीम की बस उस वक्त धमाकों से दहल गई जब उसे निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन विस्फोट किए गए। बस दस किलोमीटर दूर स्थित बोरूशिया स्टेडियम जा रही थी। विस्फोट से बस की खिड़कियां टूट गई और दाहिने ओर से जल गई।
मोदी सरकार ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, ज्योति बा फुले, संत रविदास, कबीरदास जैसे महापुरूषों पर आधारित कार्यक्रमों के जरिये दलितों सहित समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंच बनाने की पहल करते हुए ऐसे महापुरूषों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन करने वाली संस्थाओं को आर्थिक मदद देने का निर्णय किया गया है।
डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के बीच वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: के मोर्चे पर अच्छी खबरों से बंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा तथा सेंसेक्स 116 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 64 पर एक डिवाइडर से हैदराबाद जा रही एक बस के टकरा कर एक नहर में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये।
शोध कंपनी आईडीसी के मुताबिक ग्राहक मांग कमजोर रहने के चलते वर्ष 2016 में डेस्कटॉप कंप्यूटरों पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15.2 प्रतिशत कम रही।
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी की नोटबंदी अब धीरे धीरे अपना असर दिखाने लगी है। कामगार वर्ग इस कदम से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। किसानों और सब्जी उत्पादकों को औने पौने दाम में अपने उत्पाद बेचने पड़ रहे हैं। मजदूरों की रोजी पर भी संकट आन पड़ा है। नोटबंदी से मंडियों में सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं।