बिहार के मधुबनी जिले में आज एक बस के सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में और छह अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।
महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक ने अपनी पत्नी को भगवा रंग की लैंबोर्गिनी कार तोहफे में दी। और पत्नी ने आलीशान वाहन की सवारी के दौरान ऑटो वाले को टक्कर मार दी।
नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। बस रौतहट जिले के मुख्यालय गौर से पोखरा जा रही थी। विन्ध्यवासिनी ट्रैवेल्स की बस चितवन जिला के चंडीभंज्यांङ नामक स्थान पर त्रिशुली नदी में एक सौ फीट नीचे गिर गयी। जिसमें सवार 45 यात्रियों में से 30 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। एक दर्जन यात्री घायल हैं।
करीब दस दिनों पहले आसमान में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल स्पाइसजेट का एक विमान उड़ान के दौरान एमिरेट्स के एक विमान के बेहद करीब आ गया था जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना की परिस्थिति बन गई थी। हालांकि स्वजनित चेतावनी से एक बड़ा हादसा होने से पहले उसे टाल दिया गया।
पश्चिम दिल्ली में सड़क दुर्घटना के शिकार सुरक्षा गार्ड की अधिक खून बह जाने से मौत होने के बाद दुर्घटना पीड़ितों के प्रति लोगों की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। इस घटना के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने भला नागरिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले को ईनाम मिलेगा और किसी प्रकार की दिक्कत आने पर कानूनी सलाह भी दी जाएगी।
केरल के अलपुझा में बुधवार को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार ने एक स्कूटर सवार को कुचल दिया। जिससे सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त सिंधिया कार की पिछली सीट में बैठे थे।
उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने को बेताब कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों के लिए शनिवार से बस यात्रा शुरु करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बस यात्रा को कांग्रेस मुख्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बस यात्रा को 27 साल, यूपी बेहाल नाम दिया गया है। बस यात्रा अपने पहले चरण में दिल्ली से कानपुर तक की होगी। इसके बाद अन्य चरणों में प्रदेश के अन्य हिस्सों को कवर किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह बरमाताल गांव के पास एक जीप और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिससे जीप में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 अन्य यात्री घायल हो गए।
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य चीन में एक टूरिस्ट बस के रेलिंग से टकराने के बाद लपटों से घिर जाने की वजह से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना हुनान प्रांत में हुई। बस में 56 लोग सवार थे।