Advertisement

Search Result : "big threat"

पीएम मोदी का बड़ा एलान, आज रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद

पीएम मोदी का बड़ा एलान, आज रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद

कालेधन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत केंद्र सरकार ने आज आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगा दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस फैसले का एलान किया।
चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
ऐ दिल है मुश्किल के निर्माताओं ने मांगी पुलिस सुरक्षा, मनसे करेगी विरोध

ऐ दिल है मुश्किल के निर्माताओं ने मांगी पुलिस सुरक्षा, मनसे करेगी विरोध

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रदर्शन करने वाले मल्टीप्लेक्सों में तोड़फोड़ की धमकी देने के बाद आज फिल्म को निर्माताओं ने मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
जन्‍मदिन विशेष : चलते रहने का नाम है अमिताभ

जन्‍मदिन विशेष : चलते रहने का नाम है अमिताभ

अमिताभ बच्चन के बारे में अब क्‍या कहा जाए, समझ में नहीं आता। जैसे-जैसे वह उम्रदराज हो रहे हैं। उनमें एक नई आभा दिख रही है। शायद यह उनके अथक और अनवरत परिश्रम का नतीजा है। लिहाजा अगर हम कहें कि चलते रहने का नाम अमिताभ है तो कोई अतिश्‍योक्ति नहीं होगी।
मोदी की तरह ही हवा हवाई सपने दिखा रही है सपा सरकार: मायावती

मोदी की तरह ही हवा हवाई सपने दिखा रही है सपा सरकार: मायावती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्मार्ट फोन योजना को छलावा बताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा सरकार जनता को वैसे ही हवा हवाई सपने दिखा रही है, जैसे 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाए थे।
अश्विन के कमाल से भारत ने न्यूजीलैंड को 197 रनों से हराया

अश्विन के कमाल से भारत ने न्यूजीलैंड को 197 रनों से हराया

रविचंद्रन अश्विन ने फिर से अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और छह विकेट लिये जिससे भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में आज ग्रीन पार्क कानपुर में न्यूजीलैंड पर 197 रन से जीत दर्ज करके अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच को यादगार बना दिया। न्यूजीलैंड की टीम 434 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज लंच के कुछ देर बाद 236 रन पर ढेर हो गयी। भारत ने इस तरह से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाकर आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर एक बनने की तरफ भी मजबूत कदम बढ़ा दिये हैं।
अमन की राह में बड़ा खतरा है आतंकवाद : एमजे अकबर

अमन की राह में बड़ा खतरा है आतंकवाद : एमजे अकबर

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से कहा है कि अमन की राह में आतंकवाद प्रमुख खतरा है और गरीब लोग इससे सबसे ज्यादा असुरक्षित तथा पीड़ित हैं। भारत ने जोर देकर कहा कि अमन और शांति के बगैर दुनिया में समृद्धि नहीं लायी जा सकती।
उत्तर कोरिया की मांग, परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र की मान्यता दे अमेरिका

उत्तर कोरिया की मांग, परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र की मान्यता दे अमेरिका

उत्तर कोरिया ने अमेरिका से खुद को एक वैध परमाणु सशस्त्र देश के रूप में मान्यता देने की फिर से मांग की है। वहीं, विश्व के शक्तिशाली देश उसके हालिया और सबसे जोरदार परमाणु परीक्षण को लेकर उसे दंडित करने के तरीके तलाश रहे हैं।
पेट्रोलियम पर उत्पाद शुल्क में और 24,000 करोड़ रुपये का हिस्सा मिलेगा राज्यों को

पेट्रोलियम पर उत्पाद शुल्क में और 24,000 करोड़ रुपये का हिस्सा मिलेगा राज्यों को

राज्यों को इस साल केंद्र से राजस्व में हिस्सेदारी के तहत जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है क्योंकि इस बार उन्हें पेटोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क के हिस्से के तहत 24,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
भारत में 1.2 अरब लोगों पर है जीका का खतरा

भारत में 1.2 अरब लोगों पर है जीका का खतरा

वैज्ञानिकोंं ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अकेले भारत में 1.2 अरब की आबादी ज़ीका के खतरे वाले इलाके में रह रही है। उन्होंने कहा है कि ज़ीका अफ्रीका, एशिया और प्रशांत के क्षेत्राें में नए सिरे से अपने पैर जमा सकता है, जहां दुनिया की एक तिहाई से ज्यादा आबादी यानी कम से कम 2.6 अरब लोग रहते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement