नेहरू-गांधी परिवार के शासनकाल के दौरान मौलाना आजाद को भारत रत्न नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रथम प्रधानमंत्री की जिन नेताओं ने आलोचना की उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी की पहली परिवर्तन यात्रा आज सहारनपुर से शुरू होगी। शुभारंभ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद होंगे। इस यात्रा में भाग लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंच हए हैं। खट्टर ने कहा, उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार से जकड़ा हुआ है। अब भ्रष्टाचार खत्म करने का वक्त आ गया है। भाजपा की सरकार बनने पर ही यह भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत की तर्ज पर संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश कुमार के राज में बिहार में संघ की शाखाओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में भाजपा के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार की अपने नारे के प्रति गंभीरता पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
हाल ही में हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में दक्षिण भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों के लोगों के प्रति हिंसा के साथ सामाजिक समरसता पर भी बात हुई।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक के मोदी सरकार के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि पहली बार के दावे पर कौन सच्चा है, विदेश सचिव या रक्षा मंत्री। कांग्रेस का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुई है पर इस बार इसका खूब बखान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने राव के काम को बेमिसाल बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व की सरकारों ने राव के साथ न्याय नहीं किया।
यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा का गुरुवार को दिल्ली में समापन हुआ। इस दौरान यातायात में लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई। यात्रा के समापन पर राहुल गांधी भैरों मंदिर पहुंचे लेकिन वहां कांग्रेस के दो गुटो में झड़प हो गई। राहुल की किसान यात्रा लगभग एक महीने चली।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया ने रविवार को दावा किया कि राहुल की इस यात्रा से पार्टी न सिर्फ मुकाबले में आ गई है, बल्कि सत्ता के दावेदार के तौर पर उभरी है।