मशहूर बैंकर दीपक पारेख ने कहा है कि कि महाराष्ट्र नया आरआईआरए :रीयल एस्टेट विनियमन अधिनियम: अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है जो अगले महीने प्रभाव में आ जाएगा। नया कानून मकान खरीददारों को बिल्डरों के हाथों किसी भी शोषण से बचाएगा।
उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वकांक्षाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया में एक तैनाती स्थल पर एक मिसाइल रक्षा प्रणाली पहुंचानी आरंभ कर दी जिसे लेकर चीन ने नाराजगी जताई है।
होटल और रेस्टोरेंट में खाने पर लगने वाला सर्विस चार्ज आपको देना जरूरी नहीं होगा। यह उपभोक्ता की मर्जी पर होगा कि वह इसे दे या न दे। पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद उपभोक्ता मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।
श्रीलंका के आल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के पास शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस को हराने की क्षमता है।
होटल ताज मानसिंह की ई-नीलामी को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। होटल को चला रहे टाटा ग्रुप से खाली कराने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इससे पहले एनडीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर ई-नीलामी की मंजूरी मांगी थी।
जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह की उम्दा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के कमाल से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली हार है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए अच्छी खबर है। उसके कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट से उबरकर अब अपनी टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं। टीम के एक और स्तंभ एबी डिविलियर्स पहले ही वापसी कर चुके हैं।
नितीश राणा के तेजतर्रार अर्धशतक और हार्दिक पंड्या की उम्दा पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।
डैथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी से निराश कोलकाता नाइट राइट राइडर्स के मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कहा कि उन्हें खेल के इस पहलू पर मेहनत करने की जरूरत है।