मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगे गए जवाब का प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है।
पेड न्यूज़ मामले में चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा तीन साल तक अयोग्य ठहराए गए मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं जलसंसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 5 जुलाई की तारीख तय की है।
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री और शिवराज सिंह चौहान के भरोसेमंद सहयोगी नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में घिरने के बाद से ही प्रदेश भाजपा में घमासान मचा हुआ है।
चुनाव आयोग (ईसी) ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा को तीन साल तक अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने 2008 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा पर लगे पेड न्यूज के मामले में यह फैसला सुनाया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पीडब्ल्यू घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तीस हजारी कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।एसीबी ने कोर्ट को बताया कि उसने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया है।
बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर एसीबी ने छापा मारा है। पीडब्ल्यूडी घोटाले के आरोपों के चलते केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर पर रेड डाली गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरुण जेटली की तरफ से किए गए एक और नये 10 करोड़ के मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि जेटली ने डीडीसीए से जुड़े मामले में केजरीवाल के खिलाफ पहले से ही 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।