Advertisement

Search Result : "army chief"

आउटलुक विशेष: पाकिस्तानी फौज के शिविर थे आतंकियों के लॉन्च पैड

आउटलुक विशेष: पाकिस्तानी फौज के शिविर थे आतंकियों के लॉन्च पैड

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जिस दस्ते को स्पेशल फोर्स कहा जा रहा है, उसके कमांडो के लिए भारतीय सेना में एक तय नाम है, लेकिन इस फोर्स के निर्दिष्ट नाम को रणनीतिक कारणों से कभी जाहिर नहीं किया गया। इस फोर्स के सदस्य पैरा-कमांडो हैं। भारतीय सेना के कमांडो ने एलओसी के पार 2008, 2011 और 2013 में भी कार्रवाई की है।
बेटियों को सेना में शामिल होने दूंगा : ओबामा

बेटियों को सेना में शामिल होने दूंगा : ओबामा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि उनकी बेटियां सेना में जाने का फैसला करती हैं तो उन्हें इस बात पर गर्व होगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि उन्हें थोड़ी घबराहट भी होगी। ओबामा ने वर्जीनिया में एक सैन्य टाउन हाॅल में कहा, यदि मालिया और साशा फैसला करती हैं कि वे इसमें :सेना में: जाना चाहती हैं, तो मुझे उन पर गर्व होगा।
एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

कश्‍मीर में उड़ी हमले के करीब दस दिन बाद भारत ने आखिरकार कार्रवाई कर दी है। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके 35 से 38 आतंकवादियों को ढेर किया है। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को हमले पर जानकारी दी गई। इधर पाक ने कहा है कि क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।
लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के उस दावे को मनगढ़ंत करार दिया है , जिसमें उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान को अंजाम देने का दावा किया था। पाकिस्तान ने कहा कि सीमापार की गोलीबारी को लक्षित हमला करार देकर भारत मीडिया में सनसनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, भारत की ओर से कोई लक्षित हमला नहीं हुआ बल्कि भारत ने सीमापार से गोलीबारी शुरू की, जो कि अक्सर होता है।
कड़ी कार्रवाई का समय, अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं: उद्योग जगत

कड़ी कार्रवाई का समय, अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं: उद्योग जगत

उद्योग जगत ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के कदम का पूरा समर्थन करते हुए आज कहा कि यह कड़ी कार्रवाई का समय है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमले के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक कर बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थिति के बारे में बताया। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर इस संबंध में उनसे चर्चा की।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य क्यों: दिल्ली हाईकोर्ट

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य क्यों: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार से पूछा कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को दी जानी वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य क्यों है।
जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
मध्य प्रदेश में 116 बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में 116 बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले पांच महीनों में मध्य प्रदेश के शेओपुर जिले में कुपोषण संबंधी बीमारियों के कारण 116 बच्चों की मौत की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

जम्‍मू कश्‍मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के फलस्‍वरुप दिल्ली में आगामी नवंबर में होने वाले इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर में पाकिस्तान के भाग लेने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बाद यह पाक के भाग लेेने का मसला काफी 'संवेदनशील' हो गया है। इस बारे में किसी अहम फैसले का इंतजार किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement