जाने माने जादूगर पी. सी. सरकार की बेटी मुमताज अपनी आगामी फिल्म में महिला ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैं और पहली बार किसी बांग्ला फिल्म में ऐसे विषय को उठाया जा रहा है।
शुजीत सरकार की नई फिल्म पीकू वैसे तो पारिवारिक कहानी है, पर आजकल पूरी तरह पारिवारिक कहानियों का दौर और परिभाषा दोनों बदल गई है। शायद अभी भी कुछ दर्शक यह न पचा पाएं कि एक पिता किसी तीसरे व्यक्ति के सामने बेटी के लिए कहे, ‘शी इज नॉट वर्जिन।’ फिर भी यह ऐसी फिल्म है जो पारिवारिक मुद्दों और बूढ़ों की समस्याओं पर हल्के-फुल्के ढंग से रोशनी डालती है। अच्छा लगता है जब नकारा श्रेणी में आ गई नई पीढ़ी की लड़की पिता की खातिर शादी नहीं कर रही और कहती है, ‘एक वक्त के बाद माता-पिता को बच्चे ही जिंदा रखते हैं।’
किसी नामचीन अभिनेता के जेल जाने की खबरों से न केवल फिल्म कंपनियों की शिकन बढ़ जाती है बल्कि विज्ञापन कंपनियां भी हाथ पीछे खींचने लगती हैं। लेकिन अभिनेता सलमान खान के मामले में ऐसा नहीं हुआ। बल्कि शुक्रवार का अखबारों में पूरे-पूरे पेज पर उनके विज्ञापन देखे गए। जो बताते हैं कि विज्ञापन कंपनियां सलमान खान के साथ खड़ी हैं या फिर फाइनल फैसले का इंतजार कर रही हैं।
प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान, शुद्धि, दबंग 3, पार्टनर 2, सुल्तान, नो एंट्री में एंट्री, शेरखान, इन सभी नामों में एक चीज आम है और वह हैं सलमान खान। इन सभी फिल्मों के निर्माताओं ने सलमान खान के नाम पर पैसा लगाया या लगाने वाले हैं और अब अगर सलमान खान जेल चले गए तो जाहिर है कि ये फिल्मे लटक जाएंगी।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को आने वाले फैसले से पहले उनके परिवार ने प्रार्थना की। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सत्र अदालत में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है।
एक हिंदी कहावत है, देर आए दुरुस्त आए। लगता है सुष्मिता सेन को यह कहावत अब पता लगी है। हालांकि यह कहावत का कमाल है या बॉलीवुड में अंगूर खट्टे हो चले हैं, यह तो वही जानें लेकिन खबर है कि वह एक बांग्ला फिल्म में काम करने जा रही है।
हमारा पड़ोसी देश नेपाल भूकंप की त्रासदी झेल रहा है। इस कठिन वक्त में भारत ने न सिर्फ मदद के हाथ बढ़ाए हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसंभव मदद का वादा भी किया है। इसी मदद से अभिभूत बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोईराला ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। नेपाल की रहने वाली मनीषा बॉलीवुड में अभी भी अपनी फिल्मो - 1947 अ लव स्टोरी, सौदागर और लज्जा के लिए जानी जाती हैं।