अपनी बेसुरी आवाज और रैप से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली 'ढिंचैक पूजा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। वो ये कि 'ढिंचैक पूजा' के यूट्यूब पेज से एक गाने को छोड़कर उनके सारे गाने गायब हो गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की केंद्र के पशु बिक्री बैन नोटिफिकेशन पर लगाई गई रोक को जारी रखा है। साथ ही इस रोक को पूरे देश में लागू करने का निर्णय दिया है।
बेशक भारत व पाक में कितने भी तल्ख रिश्ते क्यों न हो लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के एक बच्चे की सर्जरी के लिए मंजूरी देकर मानवीयता की मिसाल पेश की है। उनकी मदद से पाकिस्तान के एक बच्चे के दिल की सर्जरी हो सकेगी।
आल इंडिया किसान सभा का कहना है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना के तहत घोटाला किया जा रहा है। सभा का कहना है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली को किसानों के बकाया दावो के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद अब विवेक ओबेरॉय ने भी शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने के की दिशा में कदम बढ़ाया है। विवेक ने सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स देने की घोषणा की है।