यूनीसेफ स्नोफेक बॉल पुरस्कार की शाम में भले ही केटी पेरी सबसे बड़ी सम्मानित शख्सियत रही हों, लेकिन इस कार्यक्रम में यूनीसेफ की तरफ से पॉप स्टार को पुरस्कार से नवाजने के लिए अचानक पहुंचकर हिलेरी क्लिंटन ने सबसे अधिक तालियां बंटोरी। हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हार का सामना करने वाली हिलेरी को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक चौंक गए और सम्मान में अपनी जगहों से खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
अभिनेता आमिर खान को उम्मीद है कि उनकी आगामी फिल्म दंगल सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद रीलीज हुई कई हिंदी फिल्मों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने देश की प्रधानमंत्री टेरीजा मे की कल शुरू हो रही भारत की उनकी तीन दिवसीय यात्रा से पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटेन की भूमिका के बारे में सच्चाई बताने को कहा है।
अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस का मानना है कि लोगों को लैंगिक नजरिए से फिल्में देखने की जरूरत है और यह विश्लेषण भी करना चाहिए कि बड़े पर्दे पर आ रही कहानियों में क्या पुरूषों और महिलाओं को समान महत्व दिया जाता है।
हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने ख्वाहिश जताई है कि काश वह इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए योग्य होते। फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 2011 तक आठ साल तक कैलिफोर्निया के गर्वनर रहे टर्मिनेटर के अभिनेता आस्ट्रिया में जन्म लेने के कारण राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने में अक्षम हैं।
अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि जब राष्ट्रवाद की बात आती है तो फिल्म उद्योग एकजुट है लेकिन जब बीच में राजनीति घुस जाती है तो बॉलीवुड पूरी तरह भयभीत और कमजोर हो जाता है।
निर्देशक करण जौहर सहित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के निर्माताओं को केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों ने आश्वासन दिया कि किसी को भी फिल्म की रिलीज रोकने नहीं दी जाएगी। दरअसल मनसे ने धमकी दी है कि वह पाकिस्तानी कलाकार के कारण अगले सप्ताह रिलीज हो रही रही इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रसारित नहीं होने देगी।