रिश्वत संबंधी ट्वीट करना कॉमेडी कलाकार कपिल शर्मा को भारी पड़ता जा रहा है। अपने फ्लैट में अनधिकृत निर्माण करने के लिए शर्मा के खिलाफ ओशीवारा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आज वन अधिकारियों ने उनके कार्यालय परिसर का सर्वेक्षण किया।
राजस्थान के मुख्य सचिव ओम प्रकाश मीणा की पत्नी ने उन पर अपनी बेटी का 13 साल की उम्र में उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है और प्रधानमंत्री से मिल कर उन्हें मामले से अवगत कराने के लिए समय देने की मांग की है।
अमेरिकी हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को रोके जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि अमेरिका में एक और अपमान होने के बाद शाहरूख को स्वाभिमानी रुख दिखाते हुए भारत लौट आना चाहिए था। उनका यह कदम अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता। शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा हर बार होने के बावजूद यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं।
सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक टेक में शानदार शॉट देने वाले अभिनेता हैं। गैंग ऑफ वोसेपुर से मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सलमान की अगली फिल्म फ्रीकी अली में एक गोल्फर की भूमिका में हैं।
वरिष्ठ अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की राजेश खन्ना पर कथित टिप्पणी को लेकर ट्विंकल खन्ना ने पलटवार किया है। अपनी टिप्पणी में शाह ने कथित तौर पर कहा था कि 70 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग में मध्यम स्तर लाने के लिए राजेश खन्ना जिम्मेदार हैं।
अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनकी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया उनकी पिछली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से बिल्कुल अलग है।