महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
एक ओर जहां मोदी सरकार सत्ता में तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने एक अनोखे तरीके का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को किसी मंत्री या नेता के घर के सामने नहीं बल्कि एक दावत के दौरान किया गया। इस खास दावत में मोदी की नाकामी पर व्यंजनों का नाम दिया गया।
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
नरेंद्र मोदी सरकार पर नए सिरे से निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कश्मीर की स्थिति से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा पर हिंदुओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की तस्वीर साफ नहीं है।