पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन जीएसटी को सफल बताते हुए कहा कि जब देश के सभी राजनीतिक दल, सभी सरकारें सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित के तराजू पर तौलकर फैसला करती है, तो कितना महत्वपूर्ण राष्ट्रहित का काम होता है, जो जीएसटी में सफल और सिद्ध हो चुका है।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहरुख ने ट्रेलर नहीं बल्कि एक के बाद एक दो मिनी ट्रेल रिलीज कर दिए हैं। एसआरके ने कल ही मैच के दौरान पहला मिनी ट्रेलर और अब इसका दूसरा मिनी ट्रेल रिलीज कर दिया है।
लगातार दूसरे दिन भी NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले को लेकर छापेमारी जारी रखी। NIA सुत्रों का कहना है कि रविवार को कश्मीर में श्रीनगर की 4 लोकेशन और जम्मू की 1 लोकेशन पर छापेमारी की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही शनिवार को कश्मीर,दिल्ली और हरियाणा में 23 जगहों पर छापे मारी की गई थी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरुण जेटली की तरफ से किए गए एक और नये 10 करोड़ के मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि जेटली ने डीडीसीए से जुड़े मामले में केजरीवाल के खिलाफ पहले से ही 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
अवैध खनन घोटाला मामले में गोवा अपराध शाखा के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को दूसरा समन जारी करते हुए सोमवार को हाजिर होने को कहा है।
अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपना सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम गिराया है। गुरुवार शाम करीब सात बजे हुए इस हमले में ISIS से जुड़े आतंकियों और बंकरों को निशाना बनाया गया है। ‘मदर ऑफ आल बॉम’ कहे जाने वाले इस धमाके में 18 लोगों के मरने की खबर है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अत्याधुनिक और देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि सुरंग के बनने के बाद सुरक्षा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में काफी लाभ होगा। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सुरंग के निर्माण के लिए बधाई दी। पीएम ने सुरंग के अंदर जीप से यात्रा भी की। वह थोड़ी देर वहां पैदल भी चले।
मानव तस्करी मामलों में गत वर्ष पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम सामने आया है। करीब 61 फीसदी मानव तस्करी के मामले इन दोनों राज्यों से हैं।