लखनऊ के अलीगंज इलाके में शनिवार रात रायबरेली की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। इससे उसके चेहरे का दाहिना हिस्सा और कंधा बुरी तरह झुलस गए। पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला पर नौ साल में यह पांचवां हमला है। इससे पहले 23 मार्च को उसे ट्रेन में तेजाब पिलाने की कोशिश की गई थी। महिला एक कैफे में काम करती है जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाएं चलाती हैं। तेजाब की घटना सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महिला से मुलाकात की तथा हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही एक लाख रुपए का चेक भी दिया।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान 2 बार नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने पीएम मोदी को शर्मिंदा होने से बचाया की। दरअसल ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान 2 बार पीएम मोदी के पेपर उड़ गए जिसके बाद वहां मौजूद अजीत डोभाल ने बिना देरी किये पेपर समेट कर पीएम को दिए।
लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार का एनडीए को समर्थन देने का फैसला उनके बिहार में महागठबंधन के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। जेडीयू और आरजेडी के नेताओं के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यक्रम 'दिल की बात' में नीतीश कुमार को अवसरवादी और स्वार्थी कहकर निशाना साधा है। नीतीश के साथ-साथ तेजस्वी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।
श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हमला किया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।