Advertisement

Search Result : "Virat kohli breaks sachin record"

कोहली-पुजारा के शतक से भारत मजबूत

कोहली-पुजारा के शतक से भारत मजबूत

कप्तान विराट कोहली के नाबाद 151 रन और चेतेश्वर पुजारा के शतकीय प्रहार की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 317 रन बना लिये। विशाखापटनम में अपना 50वां टेस्ट खेल रहे कोहली ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 14वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने पुजारा : 119 : के साथ तीसरे विकेट के लिये 226 रन जोड़े। पुजारा ने पिछले तीनों मैच में शतक जमाया है।
कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।
डीआरएस कोई राकेट साइंस नहीं: कोहली

डीआरएस कोई राकेट साइंस नहीं: कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के लागू होने से भारतीय क्रिकेट टीम की नींद नहीं उड़ी है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह रैफरल प्रक्रिया कोई राकेट साइंस नहीं है।
अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाने के कगार पर

अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाने के कगार पर

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाते दिख रहे हैं क्योंकि इस समुदाय से रिकॉर्ड संख्या में लोगों के इस बार के आम चुनाव में निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। देश की आबादी में करीब एक प्रतिशत इस समुदाय के लोग हैं।
राष्ट्रपति चुनाव: आधी रात पड़े रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मत, पहली जीत हिलेरी को

राष्ट्रपति चुनाव: आधी रात पड़े रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मत, पहली जीत हिलेरी को

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शुरूआत न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से कस्बे में मतदान के साथ हुई। मतदान के दिन परंपरागत तरीके से डिक्सविले नॉच के निवासियों ने आधी रात के बाद 2016 का पहला मतदान करते हुए रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदान किया। मतदान के बाद आए परिणामों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को यहां 4-2 से जीत हासिल हुई। भारत के विपरित अमेरिका में एक स्थान पर मतदान खत्म होने के बाद वहां के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं।
दिवाली पर एक साथ दिखे विराट-अनुष्का

दिवाली पर एक साथ दिखे विराट-अनुष्का

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक बार फिर साथ-साथ नजर आए। दिवाली की रात गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट के एफसी गोवा बनाम डेली डायनामोज के मैच में ये दोनों अपनी टीम एफसी गोवा की हौसला अफजाई करते नजर आए। एफसी गोवा में विराट कोहली की 12 प्रतिशत साभेदारी है।
गांगुली ने कहा, धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए

गांगुली ने कहा, धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकार्ड,  वनडे में 9000 रन भी पूरे किये

धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकार्ड, वनडे में 9000 रन भी पूरे किये

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 9000 रन भी पूरे किये। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान अपना तीसरा छक्का जड़ने के साथ सचिन तेंदुलकर के भारत की तरफ से 195 छक्कों के रिकार्ड को तोड़ा।
टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिये ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था : कोहली

टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिये ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था : कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल की टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंदौर के दर्शकों के टेस्ट प्रेम से अन्य मैच स्थलों को सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि क्रिकेट के इस लंबी अवधि के प्रारूप को रोमांचक और दर्शकों के अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement