Advertisement

Search Result : "Two year"

अब जनवरी से शुरू होगा मध्य प्रदेश का वित्तीय वर्ष

अब जनवरी से शुरू होगा मध्य प्रदेश का वित्तीय वर्ष

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष को जनवरी से दिसंबर तक करने का बड़ा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह राज्यों से कहा था कि वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर करने पर विचार करें। इस पर तत्परता दिखाते हुए वित्तीय वर्ष बदलने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
सेंसेक्स ने तीसरी बार 30 हजार के जादुई आकड़े को किया पार

सेंसेक्स ने तीसरी बार 30 हजार के जादुई आकड़े को किया पार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स ने अपने 31 वर्ष के सफर में 30 हजार के जादुई आकड़े को पार कर लिया है। इससे पहले सेंसेक्स ने मार्च 2015 और 5 अप्रैल 2017 में इस स्तर को पार किया था।
पॉस्को कोर्ट से मिली गायत्री प्रजापति और उनके साथियों को जमानत

पॉस्को कोर्ट से मिली गायत्री प्रजापति और उनके साथियों को जमानत

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो अन्य साथियों को आज पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक युवती ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
उम्र 101 साल, नाम मन कौर, जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण

उम्र 101 साल, नाम मन कौर, जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
पंचवर्षीय योजना का दौर खत्म, अब वित्त वर्ष का कैलेंडर भी बदलेगी मोदी सरकार

पंचवर्षीय योजना का दौर खत्म, अब वित्त वर्ष का कैलेंडर भी बदलेगी मोदी सरकार

वित्त वर्ष को अप्रैल के बजाय जनवरी से शुरू करने का सुझाव है। नीति आयोग ने देश की अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने लिए 300 विशेष कदम सुझाए हैं।
राहुल गांधी को 'अनफिट' बताने वाली बरखा सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

राहुल गांधी को 'अनफिट' बताने वाली बरखा सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रुप से अनफिट और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर बदतमीज़ी का आरोप लगाने वाली बरखा सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। बरखा सिंह ने गुरुवार को दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगी।
विकास और शिव थापा की वापसी, देवेंद्रो एशियाई चैंपियनशिप टीम से बाहर

विकास और शिव थापा की वापसी, देवेंद्रो एशियाई चैंपियनशिप टीम से बाहर

भारत ने अप्रैल-मई में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिये कुछ स्थापित और दो नये मुक्केबाजों को टीम में जगह दी है लेकिन दो बार के पदक विजेता एल. देवेंद्रों सिंह इसमें स्थान नहीं बना पाये। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किग्रा) और विकास कृष्ण (75 किग्रा) के साथ पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन मनोज कुमार (60 किग्रा) अपेक्षानुरूप 30 अप्रैल से सात मई के बीच उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली चैंपियनशिप के लिये टीम में चुने गये। यह महाद्वीपीय चैंपियनशिप इस वर्ष के आखिर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाईंग प्रतियोगिता भी है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो ग्रेनेड सहित सेना का जवान गिरफ्तार

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो ग्रेनेड सहित सेना का जवान गिरफ्तार

श्रीनगर एयरपोर्ट पर ग्रेनेड लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले सेना के एक जवान को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार गया। इस जवान की पहचान गोपाल मुखिया के तौर पर की गई है। ये जवान 17 JAK राइफल्स का है, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक उरी सेक्टर में तैनात था।
बीएस-3 पर प्रतिबंध से वाहन जगत को 3100 करोड़ का नुकसान

बीएस-3 पर प्रतिबंध से वाहन जगत को 3100 करोड़ का नुकसान

उच्चतम न्यायालय द्वारा एक अप्रैल से भारत चरण-तीन वाहनों पर प्रतिबंध के आदेश के बाद वाणिज्यिक वाहन कंपनियों तथा दोपहिया विनिर्माताओं द्वारा अपना स्टॉक निकालने के लिए भारी रियायतों की पेशकश की गई है। इससे जहां वाणिज्यिक वाहन कंपनियों को 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है वहीं दोपहिया उद्योग को भी करीब 600 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है। शोध कंपनी क्रिसिल की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
लोकेश राहुल की रैंकिंग में लंबी छलांग, ग्यारहवें स्थान पर पहुंचे

लोकेश राहुल की रैंकिंग में लंबी छलांग, ग्यारहवें स्थान पर पहुंचे

आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में चौथे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ताजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement