Advertisement

Search Result : "Tom Vadakkan joins BJP"

उत्तरप्रदेश चुनाव : मोदी के गढ़ वाराणसी में सोनिया ने रोड शो कर फूंका बिगुल

उत्तरप्रदेश चुनाव : मोदी के गढ़ वाराणसी में सोनिया ने रोड शो कर फूंका बिगुल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से अपनी पार्टी का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां एक बड़ा रोड शो किया। सर्किट हाउस से इंग्लिशिया लाइन तक आठ किलोमीटर लंबे रोड शो में कांग्रेस के हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
राज्यसभा में पेश होगा जीएसटी बिल, भाजपा ने जारी किया व्हिप

राज्यसभा में पेश होगा जीएसटी बिल, भाजपा ने जारी किया व्हिप

केंद्र सरकार बुधवार को राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पेश कर सकती है। इस के मद्देनजर भाजपा ने एक व्हिप जारी कर अपने सदस्यों को अगले तीन दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इस दौरान यह विधेयक पारित करा लिया जाएगा।
भाजपा विधायक बोले : दलितों की पिटाई ठीक, गाय को राष्‍ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे

भाजपा विधायक बोले : दलितों की पिटाई ठीक, गाय को राष्‍ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे

गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई के मुद्देे पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस संवेदनशील मसले पर भाजपा का रुख एकदम अलग है। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने दलितों की पिटाई को सही ठहराया है। राजा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो में कहा कि ऊना में दलितों की पिटाई ठीक की गई। उन्‍होंने कहा कि जब तक गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा न दिला दें, वह खामोश नहीं बैठेंगे।
ममता ने किया आगाह, भाजपा की बांटने वाली राजनीति में नहीं फंसे अल्‍पसंख्‍यक

ममता ने किया आगाह, भाजपा की बांटने वाली राजनीति में नहीं फंसे अल्‍पसंख्‍यक

विभाजनकारी राजनीति करने को लेकर राजग नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साेमवार को अल्पसंख्यक समुदाय से इसके जाल में नहीं फंसने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़े संयुक्त परिवार की तरह है जहां कई धर्मों के लोग दशकों से भाइयों के रूप में रहते आ रहे हैं।
उदित राज ने भाजपा को किया आगाह, दलितों पर हमले का असर चुनावों पर पड़ेगा

उदित राज ने भाजपा को किया आगाह, दलितों पर हमले का असर चुनावों पर पड़ेगा

दलित समुदाय से आने वाले भाजपा के एक सांसद ने रविवार को पार्टी को आगाह किया कि समुदाय के सदस्यों पर हमले की हालिया घटनाओं का असर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि देश में कानून का शासन हो।
आईएएस ने मुस्लिम व दलितों की फांसी पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार ने नोटिस दिया

आईएएस ने मुस्लिम व दलितों की फांसी पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार ने नोटिस दिया

छत्‍तीसगढ़ के आईएएस अफसर अलेक्‍स पाॅल मेनन को छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने नोटिस जारी किया है। मेनन अक्‍सर अपने बयानों और ट्विट के जरिए चर्चा में रहते हैं। उन्होने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्विट के जरिए भारत की न्याय व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए थे।
भाजपा सांसद ने अपराध की जानकारी छुपाई, लोकसभा सदस्‍यता हुई खतम

भाजपा सांसद ने अपराध की जानकारी छुपाई, लोकसभा सदस्‍यता हुई खतम

भाजपा को झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान की संसद की सदस्यता खतम कर दी है। उन पर नामांकन के दौरान हलफनामे में जानकारी छुपाने का आरोप है। उन पर शपथ पत्र में अपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाने का आरोप साबित हुआ है।
शिवसेना की चेतावनी, भाजपा चालाकी की तो समर्थन ले लेंगे वापस

शिवसेना की चेतावनी, भाजपा चालाकी की तो समर्थन ले लेंगे वापस

शिवसेना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर भाजपा शिवसेना को कमजाेर करने की कोशिश करेगी तो उससे समर्थन वापस ले लिया जाएगा। पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ पिछले 25 साल के गठबंधन में सड़ गई है।
सिद्धू बोले : भाजपा ने मोदी लहर में मुझे भी डुबोया, पंजाब से दूर रहने को कहा गया

सिद्धू बोले : भाजपा ने मोदी लहर में मुझे भी डुबोया, पंजाब से दूर रहने को कहा गया

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा आलाकमान पर सोमवार को जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने उन्‍हें पंजाब से दूर रहने को कहा था। जो मेरे लिए संभव नहीं था, सो मैंने पार्टी ही छोड़ दी। नवजोत ने कहा कि वह पंजाब से कभी अलग नहीं रह सकते। सिद्धू ने कहा कि मोदी लहर में विरोधियों के साथ मुझे भी डुबो दिया गया।
मोदी को पीछे छोड़ छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कार्यकाल के पूरे किए 4611 दिन

मोदी को पीछे छोड़ छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कार्यकाल के पूरे किए 4611 दिन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है। डॉ. सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष 230 दिन का कार्यकाल पूरा कर भाजपा के मुख्यमंत्रियों के इतिहास में एक नया आयाम स्‍थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अब तक 4611 दिन पूरे कर लिये है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement