दुनिया भर में आर्थिक क्षेत्र में एक बेहतर निवेश संभावनाओं वाले देश के रूप में अपनी पहचान बना चुके भारत के मामले में एक रोचक तथ्य यह भी है कि यहां प्रत्येक 100 मतदाताओं में से केवल सात ही करदाता हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राजकोषीय लेकतंत्र विकसित नहीं हो सका है।
भाजपा ने मंगलवार शाम अपनी तीसरी सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। भाजपा अब तक कुल 371 नामों की घोषणा कर चुकी है। अभी उसे 32 उम्मीदवारों की घोषणा और करनी है।
यूपी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की जारी दूसरी सूची में भी पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है। जातीय समीकरणों के लिहाज से पिछड़ों के अलावा सवर्णों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की गई है। 155 लोगों की दूसरी सूची में भाजपा ने परिवारवाद पर दांव खेला है।
भाजपा ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही पंजाब की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी। उत्तरप्रदेश से पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के नाम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम-ब्रामण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी :बसपा: ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नाम का एेलान कर दिया।
भ्रष्टाचार के मामलों में हमारे देश में सजा बहुत कम हो पाती है। जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के हर सौ मामले में सिर्फ 19 मामलों में ही आरोपी को सजा हो पाई है। एक स्वयंसेवी संस्था पिछले 15 सालों के आपराधिक आंकड़ों के सर्वे में इन चौंकाने वाले तथ्यों को लेकर सामने आई है।
वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाजों का दृढ़ता से सामना करने की पहचान बनाने वाले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1993 में मुंबई हमलों के दौरान साहस दिखाते हुए एक परिवार को बचाया था। गावस्कर के बेटे रोहन ने कल रात मुंबई खेल पत्रकार संघ (एसजेएएम) के स्वर्ण जयंती लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से अपने पिता को सम्मानित किए जाने के दौरान यह घटना याद की।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को भारत में नोटबंदी के ऐलान के बाद इस फैसले को लेकर सही और गलत पर चर्चा अभी समाप्त भी नहीं हुई है कि खबर है कि एक और देश ने अपने देश में नोटबंदी का आपात आदेश दिया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बच्चों के अधिकार के लिए शुरू किए गए अभियान 100 मिलियन के 100 मिलियन के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति भवन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए इस अभियान की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।