Advertisement

Search Result : "Tension rise in line of control after operation sindoor"

अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण पाकिस्तानी कलाकारों से सजी हुई फिल्मों की रिलीज पर रोक से जुड़े विवाद में शामिल होते हुए कहा कि जब भारतीय फिल्मकारों को दंडित किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री को भी अपने लाहौर दौरे के लिए माफी मांगनी चाहिए।
पाक के परमाणु हथियारों का नियंत्रण सेना के पास होना ज्‍यादा खतरनाक  : मेनन

पाक के परमाणु हथियारों का नियंत्रण सेना के पास होना ज्‍यादा खतरनाक : मेनन

भारत के पूर्व राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को असल खतरा आतंकवादी संगठनों से नहीं बल्कि उसकी सेना के भीतर मौजूद अस्थिर तत्वों से है। मेनन ने कहा कि आतंकवादी के पास तबाही मचाने के लिए अपेक्षाकृत सस्ते एवं आसान माध्यम हैं। परमाणु हथियार जटिल उपकरण हैं जिनका प्रबंधन करना, इस्तेमाल करना एवं उन्हें पहुंचाना मुश्किल होता है और इसके लिए उच्च स्तर के कौशल की आवश्यकता होती है।
सरकार और सेना में दरार की खबर से भड़के शरीफ, पत्रकार को देश छोड़ने से रोका

सरकार और सेना में दरार की खबर से भड़के शरीफ, पत्रकार को देश छोड़ने से रोका

भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार और वहां के सैन्य नेतृत्व के बीच दरार की खबर देने वाले एक प्रसिद्ध पत्रकार को देश छोड़ने से रोक दिया गया है।
जानिए, क्‍यों सेना नहीं कर रही है सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रिलीज

जानिए, क्‍यों सेना नहीं कर रही है सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रिलीज

पाकिस्तान पर हमले के बाद भारत तनाव को कम करने की हर संभव कूटनीतिक प्रयास रहा है। लेकिन पाकिस्तान भारत को उकसाने का कोई भी अवसर गंवाना नहीं चाहता। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी उपग्रह में भारतीय कार्रवाई के सबूत भी दर्ज हो गए हैं। अमेरिकी एनएसए का भारत के एनएसए अजीत डोभाल को ऑपरेशन के बाद तुरन्त फोन करना अपने आप में पर्याप्त सबूत है कि भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
भारत-पाक तनाव व्हाइट हाउस पहुंचा, दोनों तरफ से याचिकाएं दायर

भारत-पाक तनाव व्हाइट हाउस पहुंचा, दोनों तरफ से याचिकाएं दायर

भारत और पाकिस्तान के बीच का मौजूदा तनाव अब व्हाइट हाउस के साइबर क्षेत्र में पहुंच गया है जहां दोनों देशों ने याचिकाएं दायर की हैं और ओबामा प्रशासन से जवाब मांगा है।
घर नहीं छोड़ना चाह रहे सीमावर्ती गांव के लोगों ने की बंकर बनाने की मांग

घर नहीं छोड़ना चाह रहे सीमावर्ती गांव के लोगों ने की बंकर बनाने की मांग

भारत के पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर खाली कराए जा रहे सीमावर्ती गांवों के लोगों ने अपना घर-बार छोड़ने से इनकार करते हुए नागरिक बंकरों के निर्माण की मांग की है।
भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का प्रवाह रोक दिया है। चीन की इस हरकत से भारत में चिंता पैदा हो सकती है क्योंकि इससे निचले बहाव वाले देशों में जल का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका है।
उड़ी जैसा आतंकवादी हमला तनाव बढ़ाता है : अमेरिका

उड़ी जैसा आतंकवादी हमला तनाव बढ़ाता है : अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि उड़ी स्थित भारतीय सेना के कैंप जैसा आतंकवादी हमला तनाव बढ़ाता है और उसने पाकिस्तान से मांग की है कि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ उनकी वैधता खत्म करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल यहां संवाददाताओं से कहा, नि:संदेह उसके (उड़ी) जैसा (आतंकवादी) हमला तनाव को बढ़ाता है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा

संयुक्त राष्ट्र ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा

नियंत्रण रेखा पर तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के शीर्ष सहयोगी ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतभेद सुलझाने को कहा है।
लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

लक्षित हमलों का भारत का दावा है मनगढ़ंत : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के उस दावे को मनगढ़ंत करार दिया है , जिसमें उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान को अंजाम देने का दावा किया था। पाकिस्तान ने कहा कि सीमापार की गोलीबारी को लक्षित हमला करार देकर भारत मीडिया में सनसनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, भारत की ओर से कोई लक्षित हमला नहीं हुआ बल्कि भारत ने सीमापार से गोलीबारी शुरू की, जो कि अक्सर होता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement