Advertisement

Search Result : "TMC Kalyan Banarjee"

दिनेश त्रिवेदी एवं केडी सिंह की संसदीय स्थाई समिति से छुट्टी तय

दिनेश त्रिवेदी एवं केडी सिंह की संसदीय स्थाई समिति से छुट्टी तय

तृणमूल कांग्रेस अपने दो सांसदों को संसदीय स्थाई समिति से हटवाने जा रही है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्यसभा के सदस्य केडी सिंह और लोकसभा के सदस्य दिनेश त्रिवेदी को संसदीय समितियों से हटाने की सिफारिश करते हुए राज्यसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा स्पीकर को पार्टी की तरफ से चिट्ठियां भेजी गई हैं। अगले एक महीने में विभिन्न संसदीय स्थाई समितियों की मियाद खत्म होने वाली हैं। इन समितियों का पुनर्गठन होना है।
सर्वेक्षण तो बना रहा वरुण को उ. प्र. का मुख्यमंत्री

सर्वेक्षण तो बना रहा वरुण को उ. प्र. का मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के चुनाव की सुगबुगाहट तो बहुत दिनों से दिखने लगी थी, लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। एक अखबार का सर्वे दावा कर रहा है कि लोगों की पसंद में सबसे ऊपर वरुण गांधी हैं। अखबार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद योगी आदित्यनाथ और युवा सांसद वरुण गांधी के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था। वरुण को सबसे ज्यादा 3,204 मत मिले हैं।
त्रिपुरा मेंं कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित सात विधायक टीएमसी में जाएंगेे

त्रिपुरा मेंं कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित सात विधायक टीएमसी में जाएंगेे

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन और छह अंसतुष्ट कांग्रेस विधायक अगले माह रमजान समाप्त होने पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। इनमें बर्मन के विधायक पुत्र सुदीप शामिल हैं।
एक्जिट पोल: असम में कमल, बंगाल में दीदी, पर अम्मा की गाड़ी अटकी

एक्जिट पोल: असम में कमल, बंगाल में दीदी, पर अम्मा की गाड़ी अटकी

सोमवार की शाम तमिलनाडू, केरल और पुडूचेरी में मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों का चुनाव संपन्न हो गया। 19 मई को आने वाले नतीजों से पहले जारी विभिन्न एक्जिट पोलों ने राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। सभी एक्जिट पोल थोड़े-बहुत सीटों के अंतर के साथ लगभग एक जैसे परिणाम की ओर ही इशारा कर रहे हैं। ज्यादातर एक्जिट पोल असम और केरल में कांग्रेस की करारी हार तो भाजपा को असम और माकपा नीत एलडीएफ को केरल में सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के एक्जिट पोल में ममता बनर्जी को एक बार फिर विजयी रथ पर सवार बताया जा रहा है।
वकील ने छोड़ा प्रत्यूषा के प्रेमी का साथ

वकील ने छोड़ा प्रत्यूषा के प्रेमी का साथ

टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। टीवी निर्माता और प्रत्यूषा के होने वाले पति राहुल राज सिंह के वकील ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। राहुल राज सिंह पर अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
बोलीं तृणमूल सांसद मुनमुन सेन, मोदी को वक्त दो

बोलीं तृणमूल सांसद मुनमुन सेन, मोदी को वक्त दो

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मुनमुन सेन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से पार्टी ने दूरी बनाते हुए इसे उनका निजी विचार बताया। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा, मेरी सहयोगी मुनमुन सेन द्वारा की गई टिप्पणी उनका निजी विचार है, पार्टी का नहीं।
आइटम सॉन्ग के बिना तितली

आइटम सॉन्ग के बिना तितली

एक हिट गीत फिल्म का प्रचार करने में मददगार होता है और दिबाकर बनर्जी से बेहतर इसे कोई नहीं जान सकता। हालांकि वह निर्देशक कनु बहल को अपनी आने वाली फिल्म तितली में एक तड़क-भड़क वाला गीत शामिल करने के लिए नहीं मना सके।
मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

दिल्ली एक बार फिर दिल वालों की साबित हो गई है। मुंबई में शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तान के गजल गायक का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर में दिल्ली में अपना कार्यक्रम पेश करने का अनुरोध किया है। अली ने उनकी दावत कबूल कर ली है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement