Advertisement

Search Result : "Swati Maliwal for rajyasabha"

जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

विपक्ष पर नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भागने के कारण गढ़ने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस कदम की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी ली और कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह इससे अप्रसन्न हैं क्योंकि अधिकांश कालाधन उनके शासनकाल में ही पैदा हुआ था। नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में 2 प्रतिशत गिरावट आने की सिंह की दलील को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के कदम का मध्यम से दीर्घकालिक तौर पर अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि छाया अर्थव्यवस्था का धन मुख्यधारा में आ जायेगा।
पार्टी जो बोलेगी वह करूंगी – स्वाति सिंह

पार्टी जो बोलेगी वह करूंगी – स्वाति सिंह

स्वाति सिंह उत्तर प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष बन गई हैं। या यूं कहें बना दी गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने जिस तरह से स्त्री अस्मिता की बात कह कर बसपा सुप्रीमो मायावती को बैक फुट ले आईं वह काबिले तारीफ था। नई अध्यक्ष ने आउटलुक हिंदी से बात की और साझा की उनकी योजनाएं।
स्‍वाति मालीवाल का आरोप, केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में चल रहे जीबी रोड में कोठे

स्‍वाति मालीवाल का आरोप, केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में चल रहे जीबी रोड में कोठे

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में जीबी रोड में कोठे चल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वह लगातार इस इलाके में जाकर पूछताछ की हैं। इसी दौरान उन्‍हें पता चला है कि केंद्र सरकार के एक मंत्री की देखरेख में यहां के कोठे चल रहे हैं। गौर हो कि आयोग में नियुक्तियों को लेकर मालीवाल पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में मामला दर्ज किया गया है।
डीसीडब्ल्यू भर्ती मामला: एफआईआर में नाम से भड़के केजरीवाल, मोदी पर साधा निशाना

डीसीडब्ल्यू भर्ती मामला: एफआईआर में नाम से भड़के केजरीवाल, मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की भर्तियों में कथित गड़बड़ी के सिलसिले में भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) ने आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि एसीबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर एफआईआर में उनका नाम डाला है।
दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय की एसीबी ने ली तलाशी, केजरीवाल हुए नाराज

दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय की एसीबी ने ली तलाशी, केजरीवाल हुए नाराज

दिल्ली की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) ने दिल्ली महिला आयोग के एक पूर्व सचिव और पैनल की एक पूर्व प्रमुख की शिकायत पर बुधवार को आयोग के कार्यालय की तलाशी ली। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा को चार सीटों का मुनाफा, कांग्रेस को पांच सीटों का नुकसान

राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा को चार सीटों का मुनाफा, कांग्रेस को पांच सीटों का नुकसान

राज्यसभा के चुनाव के बाद भाजपा को कुल मिलाकर 4 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी घाटे में रही है। उसे पांच सीटोंं का नुकसान हुआ है। राज्‍यसभा की खाली हुई 57 सीटों में 14 भाजपा के पास थीं। चुनावों के बाद उसके पास 17 सीटें हो गई हैं। हरियाणा से सुभाष चंद्रा भी भाजपा के समर्थन से जीते हैं। लिहाजा भाजपा को चंद्रा को मिलाकर चार सीटों का फायदा हुआ है। परिणाम आने के बाद कांग्रेस की राज्यसभा में पांच सीटें कम हो गई हैं। उसके 14 सांसद रिटायर हुए थे। लेकिन उसे केवल 9 सीटें ही मिलीं।
राज्यसभा चुनावः वोटों की जोड़तोड़ में दिलचस्प मुकाबला

राज्यसभा चुनावः वोटों की जोड़तोड़ में दिलचस्प मुकाबला

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा समेत सात राज्यों में राज्यसभा की 27 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यसभा की खाली 57 सीटों में से 30 का फैसला निर्विरोध हो चुका है। बाकी 27 सीटों के लिए मतदान की नौबत है। उत्तर प्रदेश में क्रास वोटिंग, मध्य प्रदेश में बसपा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन की घोषणा और राजस्थान में उद्योगपति कमल मुरारका के मैदान में उतरने के चलते मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों के मतदान के दिन शनिवार को यहां पूर्व के एक आपराधिक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह चुनावी रणनीति का एक हिस्‍सा है। राज्‍यसभा के चुनाव में विधानसभा में जाकर वोट डालना अनिवार्य है। लिहाजा चमरालिंडा के गिरफ्तार होने के बाद झामुमो का एक वोट कम हो जाएगा। इस गिरफ्तारी से विपक्ष झामुमो को नुकसान होने की आशंका है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement