इस पर सुरभि ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम ओमन डे से दो-तीन हफ्ते पहले शूट किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थ केरल के लोग ओणम डे पर भी नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं।
एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज़या' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
36 वर्षीय देवेंद्र झांझरिया खेल रत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट हैं। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिये की गयी सिफारिशों में यह दूसरा नाम है जो सूची से हटाया गया है। इससे पहले पैरा स्पोर्ट्स कोच सत्यनारायण का नाम इस सूची से हटाया गया था।
32 साल के रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को लगातार दूसरा चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की। चैंपियंस लीग के पिछले सत्र में वे 12 गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर भी रहे।