क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा प्रबंधक सीन कैरोल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम की बस पर कुछ लोगों ने पत्थर से हमला किया। इस हमले में बस की खिड़की का शीशा भी चकनाचूर हो गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की।
खेल और खिलाड़ियों की दशा पर अक्सर लोग बात करते दिखाई देते हैं। खेल की हालत में सुधार और प्रोत्साहन देने जैसी शासकीय घोषणाएं भी समय-समय पर की जाती हैं। खेलों में न्यूनतम सुविधाएं मिलने अथवा नहीं मिलने की परिचर्चा भी आम है, लेकिन बात खिलाड़ियों की जान पर आ जाए तो आप इसे क्या कहेंगे?
देश के कई हिस्सों में टमाटर के आसमान छूते दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है। इन दिनों जहां टमाटर के दाम 70-80 रुपये प्रति किलो हैं, वहीं एक जगह ऐसी है जहां टमामटर 10 रुपये किलो बिक रहा है।
बॉलीवुड स्टार्स की दिनचर्या और उनकी गतिविधियों के बारे में अक्सर उनके फैंस जानना चाहते हैं। स्टार्स को फॉलो करने वाले प्रशंसक अक्सर ये जानने के इच्छुक होते हैं कि बॉलीवुड सितारे क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, क्या पहन रहे हैं, इन सभी गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर रहती है।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।