बांग्लादेश में प्रतिबंधित फिल्म दूब नो बेड ऑफ रोजेज में भारतीय कलाकार इरफान खान काम कर रहे हैं। यह फिल्म 31 मार्च को आएगी। इरफान खान इस फिल्म का पोस्टर जारी किया।
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।
दो फिल्मों के टकराने में इस बार शाहरूख खान और ऋतिक रोशन भिड़ गए हैं। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं और दोनों की कलाकारों की अपनी फैन फॉलोइंग है। यह अलग बात है कि शाहरूख उसमें रितिक से बीस ही बैठेंगे।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने वाली साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उन्हें धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने रक्षा एवं असैन्य परमाणु उर्जा संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान जल्द ही शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी के किरदार में रूपहले पर्दे पर नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में किंग खान जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेंगे।
जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने आरोप लगाया है कि सैनिकों को बर्बरता का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है और कई बार तो भूखे भी रहना पड़ता है। इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है और रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बीएसएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनुभवी यूनिस खान और शानदार फार्म में चल रहे अजहर अली ने नाबाद अर्धशतक जमाकर पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां शुरूआती झटकों से उबारा।
किसी फिल्म को देखने के लिए सबसे पहले सवाल आता है कि इस फिल्म को क्यों देखना चाहिए। अगर दंगल के बारे में भी यही प्रश्न मन में है तो इसे इसलिए देखना चाहिए कि यह एक विश्वसनीय फिल्म है, किरदारों से लेकर लोकेशन तक, अभिनय से लेकर भावनाओं तक। यह कहानी गीता-बबीता से ज्यादा महावीर सिंह फोगाट की कहानी है।