Advertisement

Search Result : "Rohan Shah"

गोवा में भाजपा की सरकार, शाह को आरएसएस प्रमुख ने दिखाए काले झंडे

गोवा में भाजपा की सरकार, शाह को आरएसएस प्रमुख ने दिखाए काले झंडे

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को गोवा में आरएसएस के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमित शाह राज्य में 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभियान की औपचारिक शुरूआत करने पहुंचे थे। उनके आगमन पर राज्य के आरएसएस प्रमुख और भारतीय भाषा सुरक्षा समिति (बीबीएसएम) के अध्यक्ष सुभाष वेलिंगकर भाजपा के विरोध में नजर आए। वह भाजपा की नीतियों को लेकर पार्टी से खफा चल रहे हैं। वेलिंगकर के साथ बीबीएसएम के लगभग 200 सदस्यों ने भाजपा विरोधी नारे लगाए और अमित शाह के दल को काले झंडे दिखाए।
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह करेंगे सभी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ मंथन

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह करेंगे सभी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी राज्यों की पार्टी इकाइयों के साथ सामंजस्य बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल के दिनों में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के उलटे-सीधे बयानों और पार्टी की केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में हुए फर्जीवाड़े को लेकर पार्टी की काफी फजीहत हुई है। ऐसे में शाह 23 अगस्त को दिल्ली में सभी राज्यों के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।
मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में अपने दौरे में काकोरी में कहा था, "हमें आज़ादी मिले 70 साल हो गए हैं, लेकिन देश में कोई विकास नहीं हुआ है क्योंकि 60 साल से एक ही पार्टी सत्ता में रही।" शाह के इसी बयान पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है।
सानिया-बोपन्ना पर होंगी निगाहें

सानिया-बोपन्ना पर होंगी निगाहें

रियो ओलंपिक के आठवें दिन भारत की निगाहें मिश्रित युगल टेनिस में खेल रही सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पर होगी जो यहां अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से भिड़ेगी।
भावनाओं पर काबू रखकर नये सिरे से शुरूआत करनी होगी : सानिया

भावनाओं पर काबू रखकर नये सिरे से शुरूआत करनी होगी : सानिया

ओलंपिक पदक से केवल एक जीत दूर सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने कहा कि उन्हें अपना सेमीफाइनल मैच खेलते समय अपने जज्बात पर काबू रखकर नये सिरे से शुरूआत करनी होगी।
अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को रोके जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि अमेरिका में एक और अपमान होने के बाद शाहरूख को स्वाभिमानी रुख दिखाते हुए भारत लौट आना चाहिए था। उनका यह कदम अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता। शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा हर बार होने के बावजूद यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं।
सानिया और बोपन्ना की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

सानिया और बोपन्ना की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी आस्टेलिया की सामंथा स्टोसुर और जान पीयर्स को सीधे सेटों में हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
हॉकी टीम और भोकनलाल को छोड़ ओलंपिक में पहले दिन भारत को मिली निराशा

हॉकी टीम और भोकनलाल को छोड़ ओलंपिक में पहले दिन भारत को मिली निराशा

पुरूष हॉकी टीम और सेना के रोवर दत्तू बबन भोकनलाल को छोड़कर भारत के लिए रियो ओलंपिक का पहला दिन निराशाजनक रहा। पुरूष हॉकी टीम ने जहां ओलंपिक में पहला लीग मैच नहीं जीत पाने का 12 साल पुराना कलंक धो दिया वहीं भोकनलाल पुरूषों के एकल स्क्रल में अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इन दोनों को छोड़कर भारतीय दल को निशानेबाजी, टेनिस, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में निराशा ही हाथ लगी।
बोपन्ना के साथ कमरे में नहीं रहने की खबरें झूठी : पेस

बोपन्ना के साथ कमरे में नहीं रहने की खबरें झूठी : पेस

टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने उन खबरों को असत्य करार दिया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ओलंपिक खेल गांव में अपने युगल साथी रोहन बोपन्ना के साथ एक कमरे में रहने से इन्कार कर दिया था।
टेनिस में मिश्रित युगल में पदक की उम्मीद

टेनिस में मिश्रित युगल में पदक की उम्मीद

रियो ओलंपिक से पहले लिएंडर पेस को लेकर विवादों ने भारतीय टेनिस को झकझोर दिया था लेकिन इस खेल में मिश्रित युगल में भारत पदक का दावेदार है जिसमें सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना चुनौती पेश करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement