राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी द्वारा आयोजित की गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग नहीं ले सकी। वसुंधरा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भूटान यात्रा पर थी।
जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई गईं। दही हांडी के लिए 20 फिट से ऊंचे मानव पिरामिड पर कोर्ट ने रोक लगाई थी पर अधिकांश जगह इससे ज्यादा ऊंचाई पर हांडी लटकार्इ गई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया। उनकी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तो 42 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी लटकाई गई।
दरगाह आला हजरत से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद और उसे मसीहा मानने वालों को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है। उसके संबोधन सुनने को भी हराम करार दिया गया है। मुसलमानों से कहा गया है कि वे हाफिज से बचकर रहें।
मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के प्रमुख राज ठाकरे हाल में दिवंगत बालासाहब ठाकरे के निवास स्थान रहे ‘मातोश्री’ गए और शिवसेना प्रमुख रहे उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। लगभग साढ़े तीन साल बाद राज ठाकरे अपने घर ‘कृष्णकुंज’ से ‘मातोश्री’ गए थे। वहां उन्होंने बालासाहब की प्रतिमा के दर्शन किया। उद्धव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दोनों भाइयों ने साथ में लंच किया और लगभग एक घंटे के बाद राज ‘मातोश्री’ से वापिस निकले। दोनों भाई जब भी मिले हैं, राजनीतिक हल्कों में चर्चा गर्म हुई है।
दलित समुदाय से आने वाले भाजपा के एक सांसद ने रविवार को पार्टी को आगाह किया कि समुदाय के सदस्यों पर हमले की हालिया घटनाओं का असर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि देश में कानून का शासन हो।
एक महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गुरूवार को अदालत से जमानत मिल गई। लेकिन अदालत ने जमानत देने के साथ उन्हें आगाह किया कि वह शिकायतकर्ता से न तो संपर्क करें और न ही उसे धमकी दें।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राज बब्बर को अध्यक्ष बनाकर सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती दी है। बब्बर को यूपी में कड़ी टक्कर मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं। निकाह मूवी में राज बब्बर के साथ काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी अब उनको चुनौती पेश करेंगी। आगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।
बीते शुक्रवार को जेल से बाहर आए पटेल आरक्षण के नेता हार्दिक पटेल ने अपनी जमानत की शर्त के अनुरूप रविवार की सुबह गुजरात छोड़ दिया। निर्वासन की इस अवधि को पूरा करने के लिए हार्दिक राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए हैं। वह यहीं एक मकान में छह महीने तक रहेंगे।
कांग्रेस से उत्तर प्रदेश की कमान 64 वर्षीय मंजे हुए राजनेता और पांच बार फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके अभिनेता राज बब्बर को सौंपकर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद पर मुहर लगा दी है। सांप्रदायिक उन्माद से टकराने के लिए अपने तीखे तेवर के लिए जाने वाले राज बब्बर अपने पुराने फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, भाजपा अध्यक्ष को तड़ीपार, जिलाबदर, प्रदेश को जलाने वाले के तौर पर चिन्हित करते हैं।