दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा सांसद महेश गिरि द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को कहा कि आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन तो चले गए अब केजरीवाल का नंबर है। उन्होंने मांग की कि यदि केजरीवाल गिरी से एनडीएमसी के अधिकारी की हाल में हुई हत्या से जुड़े आरोप लगाने को लेकर माफी मांगने से इंकार करते हैं तो दिल्ली की सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य अौर राजन के दूसरे कार्यकाल का मुखर विरोध करने वाले सुब्रहमण्यम स्वामी राजन के फैसले से संतुष्ट बताए जा रहे हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल का आग्रह ना करने के फैसले को देश के लिए 'दुखद' बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहा है।
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर दिया है। राजन ने आरबीआई के सहयोगियों से चिट्ठी लिखकर कहा कि वे चार सितंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद शैक्षिक गतिविधियों से दोबारा जुड़ेंगे। राजन ने कहा कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनके उत्तराधिकारी आरबीआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन पर फिर से हमला बोलते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पूर्व अर्थशास्त्री ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में एक टाइम बम लगा दिया है, जो दिसंबर में फटेगा।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तन्खा की जीत सुनिश्चत करने हेतु प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस विधायकों से सीधे संपर्क करने के साथ ही भोज कूटनीति भी पूरे जोरों पर चल रही है। राज्यसभा चुनाव का मतदान यहां शनिवार को विधानसभा भवन में होगा।
एक समय में राम मंदिर आंदोलन की सक्रिय सदस्य रहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती बातचीत के माध्यम से लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का समाधान चाहती हैं। हालांकि विवादित भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को अपना नायक बताते हुए मंत्री ने उनकी सराहना की। उन्होंंने कहा कि वह स्वामी के वचन पर विश्वास करती हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का काम इस वर्ष के आखिर तक शुरू हो जायेगा।
रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिए जाने का भाजपा के नेता और राज्यसभा के सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने पुरजोर विरोध किया है, बावजूूद इसके अभी तक देश का हिंदुत्व खेमे इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजन का मामला काफी कठिन हो सकता है।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य में चार विधायकों वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तनखा को समर्थन देने की घोषणा की है।
इस बार के राज्यसभा चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं हो रहे हैं। इस बीच राहत की तरह केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।