Advertisement

Search Result : "RJD Leader"

विधायक की हत्या में प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, जेल भेजे गए

विधायक की हत्या में प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, जेल भेजे गए

22 साल पुराने हत्या के एक मामले में लालू यादव के करीबी और बिहार के महाराजगंज से सांसद रहे चुके प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा 23 मई को सुनवाई जाएगी। उधर फैसले के बाद प्रभुनाथ सिंह को जेल भेज दिया गया है।
छापेमारी का विरोध, राजद का भाजपा कार्यालय पर धरना

छापेमारी का विरोध, राजद का भाजपा कार्यालय पर धरना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर पड़े छापे के बाद देश में राजनीति उथल पुथल मची हुई है। बुधवार को पटना में राजद कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली पुलिस ने अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन पर चुनाव आयोग के एक अधिकारी को घूस देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि यह कदम दिनकरन के एनआरआई होने और विदेश फरार हो सकने की जानकारी सामने आने के बाद उठाया गया है।
नहीं रहे माओवादी नेता नारायण सान्याल

नहीं रहे माओवादी नेता नारायण सान्याल

माओवादी नेता नारायण सान्याल का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 83 साल के नारायण सान्याल पिछले कुछ समय से कैंसर के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिल्ली भाजपा में उठापटक का दौर, वरिष्ठ नेता दरकिनार

दिल्ली भाजपा में उठापटक का दौर, वरिष्ठ नेता दरकिनार

दिल्ली भाजपा में उठापटक का दौर लगातार बना हुआ है। नगर निगम चुनाव के दौरान पार्टी को अंदरुनी कलह से बचाने की जिम्‍मेदारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को दी गई है। जबकि दो वरिष्ठ नेताओं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू व संगठन सचिव सिद्धार्थन को दरकिनार कर दिया गया है।
दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका पर शीघ्र सुनवाई से सोमवार को इनकार किया जिसमें यह प्रश्न किया गया था कि क्या गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जा सकती है तथा सुनवाई के किस स्तर पर किसी सांसद को अयोग्य माना जा सकता है।
राहुल को कांग्रेस प्रमुख बनाया जाना चाहिए, सोनिया संरक्षक बन सकती हैं: अय्यर

राहुल को कांग्रेस प्रमुख बनाया जाना चाहिए, सोनिया संरक्षक बन सकती हैं: अय्यर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसे समय राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हार के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
क्या वित्त मंत्री कल अस्वस्थ होंगे : जयराम रमेश

क्या वित्त मंत्री कल अस्वस्थ होंगे : जयराम रमेश

राज्यसभा में आधार पर होने वाली चर्चा को टाले जाने का कारण पूछते हुए आज कांग्रेस के जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या कल वित्त मंत्री अस्वस्थ होंगे ?
दिल्ली में 25 लाख की लूट, आप नेता सहित पांच गिरफ्तार

दिल्ली में 25 लाख की लूट, आप नेता सहित पांच गिरफ्तार

एक व्यवसायी से 25 लाख रुपये लूटने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा इकाई के एक नेता सहित छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement