एक गरिमामय समारोह में डॉ. सुनीता जैन को उनकी कृति क्षमा के लिए 25वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. जैन ने क्षमा के माध्यम से तुलसीदास-रत्नावली के संबंधों का मार्मिक वर्णन किया है।
बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल के भीतर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत की समस्या दूर हो।
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा है। पेनसिल्वेनिया में उन्होंने संवाददाताओं को "मानवता का सबसे न्यूनतम रूप" कहा और दावा किया कि मीडिया उनके पीछे पड़ गया है, डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रहा है। ट्रम्प ने रविवार को ट्विट किया कि अगर घृणित और भ्रष्ट मीडिया मुझे ईमानदारी से कवर करे और मेरी कही बातों का गलत मतलब न निकाले तो मैं कहूंगा कि हिलेरी क्लिंटन से 20 फीसद आगे रहूंगा।
सोशल मीडिया के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को 5 अक्टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे। पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभों में शुमार आउटलुक समूह की अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के स्थापना के 20 साल पूरे होने पर यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन जेडएमसीएल जल्द ही अपना अंग्रेजी न्यूज चैनल ला रहा है। संभवतः इसी 15 अगस्त को दर्शक इस नए चैनल से रूबरू हो सकेंगे। इस काम के लिए रोहित गांधी को कंटेट एडिटर बनाया गया है। वह ब्रॉडकास्ट और खबरों से संबंधित काम देखेंगे।
सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद यदि किसी को सबसे अधिक फॉलो किया जाता है, तो वो है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी अभी कम से कम तीन साल और इस पद पर बने रहेंगे जबकि ओबामा का कार्यकाल अागामी छह माह में खतम होने वाला है।
जनमानस को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कांड में दुष्कर्मियों का शिकार हुई 14 साल की पीड़िता ने कहा है कि वह आर्इपीएस अफसर बनना चाहती है। पुलिस के दो काउंसलरों से पीड़िता ने अपने मन की बात कही लेकिन गैंग रेप के बाद उसकी मानसिक अवस्था कैसी है इसकी स्टडी की जा रही है।
कश्मीरी मूल की 17 वर्षीय एक अनिवासी लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी को खुला पत्र लिखकर उनसे आंदोलनरत कश्मीरियों की बातों को सुनने का आग्रह किया है। लड़की ने कहा कि आंदोलन का रास्ता सिर्फ बातचीत से ही निकलेगा। मीडिया पर बैन से कुछ नहीं होने वाला।
टाइम्स नाउ में मंगलवार को प्रसारित हुए अर्नब गोस्वामी के शो में कश्मीर पर वार्ता में पाकिस्तान को शामिल करने का समर्थन करने को लेकर परिचर्चा की गई। इस शो में संपादक अर्नब गोस्वामी के मीडिया के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर एनडीटीवी की बरखा दत्त ने उन पर हमला बोला है।
एक अंतरराष्ट्रीय पंचाट ने फैसला दिया है कि भारत सरकार ने मल्टीमीडिया फर्म देवा व इसरों की वाणिज्यिक इकाई एंटिक्स के बीच के अनुबंध को खारिज कर गलत और अन्यायपूर्ण कार्य किया। पंचाट के अनुसार इसके लिए भारत सरकार को मुआवजा देना होगा। देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।