चीन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 250 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 120 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। वहीं मध्य हुबेई प्रांत में अब भी लगभग ढाई लाख लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद मे कूदते हुए मायावती पर निशाना साधा। पटेल ने शनिवार को कहा कि मायावती पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की प्रतिक्रिया में बसपा प्रमुख और उनके समर्थकों की प्रतिक्रिया उससे भी अधिक आपत्तिजनक है।
नवजोत सिंह सिद्दू के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी को एक और झटका लग सकता है। दिल्ली से भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी पार्टी छोड़ आप मेंं शामिल हो सकती हैं। पूनम आजाद ने खुद यह संकेत दिए हैं कि वो आप पार्टी का दामन थाम सकती है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सभी सेक्युलर दलों को एकजुट होना होगा। राहुल ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं और मुस्लिम समूहों की नई दिल्ली में हुई बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी सांप्रदायिक ताकतों को एकजुट होकर हराया जा सकता है।
कांग्रेेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्वदेश वापस आ चुके हैं। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश और कांग्रेस का भविष्य मसले पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुकी हैं।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ से अब तक 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिथौरागढ़ से ही 11 लोगों के मरने की ख़बर है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वाह में अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि उसके वरिष्ठ सहयोगी दल की राजनीति झूठ और अफवाहें फैलाने की है। साथ ही शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सच बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
आपातकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल है। पार्टी प्रवक्ता टाॅम वडक्कन ने अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में केंद्र की भूमिका को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के दमन के उदाहरण हैं।