अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि जब राष्ट्रवाद की बात आती है तो फिल्म उद्योग एकजुट है लेकिन जब बीच में राजनीति घुस जाती है तो बॉलीवुड पूरी तरह भयभीत और कमजोर हो जाता है।
कभी विवादित बयानों के कारण तो कभी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी के लिए पोस्टर वार के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी अब अपना दायरा बढ़ाने को आतुर दिखते हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि एक संसदीय क्षेत्र की पहचान में बंधे रहने की बजाय वह यूपी के बड़े हिस्से में जाने जाएंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की दावेदारी पेश करने की अटकलों के बीच पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आंदोलनकारी पटेल समुदाय से गुजरात की राजनीति की सफाई करने के लिए समर्थन मांगा।
चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने उड़ी आतंकी हमले के संदर्भ में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कहा कि आदर्श दुनिया में खेल और राजनीति को मिलाना नहीं चाहिए लेकिन सच्चाई में कुछ मामलों में यह संभव नहीं हो सकता। बिंद्रा ने आज पीटीआई से कहा, अंत में यह फैसला सरकार का है। यही (सरकार) अंतिम फैसला करती है कि एक टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं और इस निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।
सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में घमासान छिड़ गया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने इस उपलब्धि का श्रेय आम जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद को देकर कांग्रेस को एक बार फिर उकसा दिया। कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर सेना के बलिदान का राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी लखनऊ में दशहरा मनाने को राजनीतिक स्वार्थ करार दिया और कहा कि भाजपा को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच वायु सेना प्रमुख अरुप राहा ने आज कहा कि सशस्त्र बल बात नहीं करेंगे बल्कि काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बल देश के सामने किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
भाजपा की लंबे समय से सहयोगी शिवसेना ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दशहरा मनाने की योजना पर कटाक्ष किया है। शिवसेना ने कहा है कि लखनऊ जाकर मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें।
नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमले पर जारी बहसों के बीच आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।