Advertisement

Search Result : "Police Security"

पाकिस्‍तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंंटर में आतंकी हमला, 60 की मौत

पाकिस्‍तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंंटर में आतंकी हमला, 60 की मौत

पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार देर रात आतंकी हमला हुआ। जिसमें 60 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हो गई। हमले में 120 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सेना की वर्दी में चेहरे पर नकाब लगाकर आए इन आतंकियों के हाथ में कलाश्निकोव गन थी। आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में हमला करने वाले तीनों आतंकी मारे गए। तीनों ने सुसाइड जैकेट पहन रखी थी। हमले के वक्त कैम्पस में पुलिस के 700 जवान मौजूद थे।
उत्तरी दिल्ली में हुए विस्फोट में आतंकी पहलू की आशंका नहीं

उत्तरी दिल्ली में हुए विस्फोट में आतंकी पहलू की आशंका नहीं

उत्तरी दिल्ली के नया बाजार इलाके में हुई विस्फोट की घटना में पुलिस ने किसी आतंकी पहलू की आशंका से इनकार किया है। सोमवार को पटाखों में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
वाराणसी: मोदी करेंगे गैस पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ, सुरक्षा हुई चाक चौबंद

वाराणसी: मोदी करेंगे गैस पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ, सुरक्षा हुई चाक चौबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम वाराणसी के दौरे पर पहुंचने वाले हैं जहां वह 51,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मंदिरों की इस प्राचीन नगरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुठभेड़ : मलकानगिरी में 23 नक्‍सली ढेर

मुठभेड़ : मलकानगिरी में 23 नक्‍सली ढेर

ओडिशा से लगती सीमा के पास मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारेे जाने की खबर है। आंध्र प्रदेश की पुलिस के विशेष दल 'ग्रेहाउंड' और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सेे हुई मुठभेड़ में नक्‍सली मारे गए। मुठभेड़ ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले में स्थित कियासिर बेगानगी के जंगलों में हुई।
डेटा सुरक्षा में सेंध, बैंकों ने 32 लाख से अधिक डेबिट कार्ड वापस मंगवाए

डेटा सुरक्षा में सेंध, बैंकों ने 32 लाख से अधिक डेबिट कार्ड वापस मंगवाए

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र को प्रभावित करने वाली अपनी तरह की सबसे बड़ी डेटा सुरक्षा में सेंधमारी की घटना से सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के अनेक बैंकों के 32 लाख से अधिक डेबिट कार्ड प्रभावित होने की आशंका है। डेटा में यह सेंध कुछ एटीएम प्रणालियों में साइबर मालवेयर हमले के रूप में हुई है। हालांकि, सरकार ने लोगों से कहा है कि वे घबरायें नहीं।
घाटी में आतंकियों के ठिकाने से मिले चीनी झंडे, 44  हिरासत में

घाटी में आतंकियों के ठिकाने से मिले चीनी झंडे, 44 हिरासत में

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादियों के ठिकानों से चीन के झंडे बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा संदिग्‍ध आतंकी ठिकानों पर मारेे गए छापे के बाद कई चीजों के अलावा ये झंडे बरामद हुए। कश्‍मीर में ऐसा शायद पहली बार है जब आतंकी ठिकानों से चीनी झंडे बरामद हुए हैं।
जबरन वसूली के मामले में आप विधायक गुलाब सिंह सूरत में गिरफ्तार

जबरन वसूली के मामले में आप विधायक गुलाब सिंह सूरत में गिरफ्तार

जबरन वसूली के एक मामले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के विधायक और गुजरात के पार्टी मामलों के प्रभारी गुलाब सिंह ने आज सूरत पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामले में अदालत से गैर जमानती वारंटी जारी था।
नोएडा से 9 नक्‍सली गिरफ्तार, असलहे का जखीरा बरामद

नोएडा से 9 नक्‍सली गिरफ्तार, असलहे का जखीरा बरामद

दिल्‍ली से सटे नोएडा के हिंडन विहार से शनिवार रात 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। हिंडन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 102 की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई।
भाजपा राज: ठुमके लगा नोट बरसाने पर थानेदार लाइन अटैच,मंत्री पुत्र पर एक्‍शन नहीं

भाजपा राज: ठुमके लगा नोट बरसाने पर थानेदार लाइन अटैच,मंत्री पुत्र पर एक्‍शन नहीं

छत्‍तीसगढ़ के भाजपा शासन में मंत्री के बेटे ने नाच गाने का आयोजन किया। जिसमें मंत्री के बेटे ने नाच गान करने वाली लड़कियों के साथ खूब ठुमके लगाए और नोट बरसाए। क्षेत्र के थानेदार भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्‍होंने भी नोट बरसाए और ठुमके लगाए। बाद मेंं मामलेे को तूल पकड़ता देख आनन-फानन में थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया। लेकिन मंत्री के बेटे पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

श्रीनगर-जम्मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित पंपोर की एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को तीसरा दिन रहा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि 50 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे अभियान में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement