रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियो ने अपना नया 4जी फोन लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह सबसे सस्ता 4जी फोन होगा। इसका नाम 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' नाम रखा गया है।
पूर्व गृह मंत्री संपत सिंह ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल सिंह गुर्जर के खिलाफ नोटबंदी के दौरान 500-1000 के पुराने नोट बंटवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। अनुष्का पर अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाने का आरोप था।
दिल्ली विश्वविद्यालय में आईएसआईएस के समर्थन में नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। डीयू के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की दीवारों पर ये नारे लिखे गए हैं। शिक्षकों और छात्र संगठनों ने इस मामले की जांच की मांग की है।
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उनकी चर्चा का विषय कुछ और नहीं बल्कि उन पर लगा छुआछूत का आरोप है। बीएस येदियुरप्पा एक दलित परिवार के घर खाने पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने होटल से मंगाया हुआ नाश्ता किया जबकि जबकि दलित के घर उनके लिए नाश्ता तैयार किया गया था।
जीएसटी काउंसिल ने वस्तुओं के बाद सेवाओं पर भी कर की दरें तय कर दी हैं। जिसके तहत टेलिकॉम, वित्तीय सेवाएं महंगी हो जाएंगी। फोन पर बात करने के साथ ही बीमा-बैंकिंग सेवाओं के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। होटल में ठहरना एसी ट्रेन में सफर करना भी महंगा हो जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज राजद प्रमुख लालू यादव से फोन पर बात की है। चर्चा है कि सोनिया गांधी ने लालू से राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में बातचीत की । इन दिनों राष्ट्रपति चुनावों को लेकर सोनिया गांधी काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं।