गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायकों ने कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल की राज्यसभा सीट को खतरे में डाल दिया है। दरअसल कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में सामिल हो गए हैं जिससे सियासी गणित में उलटफेर हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जोकि गुजरात से थे। इस बीच गुजरात पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व7 करने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे साजिश करार दिया है।
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले 28 कालेजों में दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। इन कालेज में 12 सौ फीसदी और 16 कालेज को दिल्ली सरकार फंड के तौर पर काफी हिस्सा देती है। यह प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को पारित कर दिया गया।
किसानों के उग्र आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक राहत भरे फैसले ले रही है। राज्य सरकार ने कर्जमाफी के ऐलान के बाद किसानों को रुपये देने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंच पर भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री ने भले ही आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया हो लेकिन यूनियन की कार्यकारिणी ने इसका खंडन किया है। ऐसे में सीएम शिवराज की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है।
पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल अब सुर्खियों में आने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के एक दिन पहले हार्दिक पटेल ने विरोध जताते हुए मुंडन करवा दिया। इस मुंडन में पाटीदार आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए।