Advertisement

Search Result : "Pakistan Politics"

आरएसएस सरकार नहीं चलाता : राजनाथ

आरएसएस सरकार नहीं चलाता : राजनाथ

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के हिस्सा लेने और संघ को सरकार के कामकाज से संबंधित लेखाजोखा पेश करने पर विपक्ष के निशाने पर आई सरकार की ओर से राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए प्रधानमंत्री और खुद को संघ का स्वयंसेवक बताया और इसे किसी भी तरह से गलत नहीं करार दिया।
महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

बेतिया से सांसद रहे झा ने राजद छोड़ सपा में जाने की घोषणा करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की कीमत पर परिवार की राजनीति में संलिप्त रहने के आरोप लगाया।
मुठभेड़ के बाद जिंदा पकड़ा गया पाक आतंकवादी

मुठभेड़ के बाद जिंदा पकड़ा गया पाक आतंकवादी

कश्मीर में सेना के साथ बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया। जबकि मुठभेड़ में उसके चार अन्य साथी मारे गए। हाल ही में पाकिस्तान से आए आतंकवादी नावेद को पकड़े जाने के बाद, भारतीय सेना के ल‌िए ये दूसरी बड़ी कामयाबी है।
दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए शब्बीर शाह

दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए शब्बीर शाह

भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता से पहले अलगाववादी नेता शब्बीर शाह समेत दो अन्य को दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचने पर हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है। शाह पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के बुलावे पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सरताज अजीज से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।
कश्मीर नहीं तो गंभीर वार्ता मुमकिन नहींः अजीज

कश्मीर नहीं तो गंभीर वार्ता मुमकिन नहींः अजीज

भारत-पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत पर संशय के बादलों के बीच पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज ने कहा है कि वह अब भी भारत जाने के लिए तैयार हैं मगर इसके लिए ‌कोई पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।
भारत-पाक बातचीत पर संशय के बादल

भारत-पाक बातचीत पर संशय के बादल

भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत अधर में लटक गई है। पाकिस्तान ने जहां बातचीत के एजेंडे में कश्मीर को शामिल करने की पूर्वशर्त लगा दी है वहीं भारत ने कहा है कि अभी कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी।
पाक का पैंतरा, अहम वार्ता से पहले अलगाववादियों को न्‍यौता

पाक का पैंतरा, अहम वार्ता से पहले अलगाववादियों को न्‍यौता

भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए स्‍तर की वार्ता से पहले पाकिस्‍तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाकर वार्ता को बड़ा झटका दिया है।
मिठास सरहदों की मोहताज नहीं

मिठास सरहदों की मोहताज नहीं

दूध-खोए की बनी मिठाइयां सत्ता हठ के चलते सरहदों की मोहताज हो सकती हैं लेकिन रिश्तों की मिठास किसी लकीर और सरहद की मोहताज नहीं। राजनयिक संबंधों में तनातनी के चलते इस दफा बेशक सरहद पर दोनों देशों ने एक-दूसरे को मिठाइयां नहीं दीं लेकिन इस पार और उस पार के लोगों ने इस रवायत को कायम रखते हुए बता दिया कि दिलों के रिश्ते सरहदी कांटेदार तारों से नहीं काटे जा सकते।
Advertisement
Advertisement
Advertisement