भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त का लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक रजत में बदल गया जब दूसरे स्थान पर रहे रूस के दिवंगत बेसिक कुडुखोक को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण पदक गंवाना पड़ा।
रुस्तम देखते हुए कई बातें दिमाग में एक साथ चलती हैं। सन 1959 में नानावटी केस पर बनी इस फिल्म को देखते हुए लगता है कि संपादन नीरज पांडे की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत है। शायद यही वजह है कि रुस्तम की धीमी कहानी भी पकड़ छूटने नहीं देती।
रियो ओलंपिक में जगह बनाने में नाकाम रहने से निराश भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का हौसला नहीं टूटा है और उन्होंने कहा कि वह कड़ी मेहनत करके 2020 तोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना चाहते हैं।
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भारत में अपने परिवार के साथ मस्ती कर फिर एक बार अमेरिका उड़ गई हैं। उन्होंने अपने हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं।
ऐसा कम ही होता है जब कोई नायिका किसी दूसरी नायिका की तारीफ करे। लेकिन शायद ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो अब बॉलीवुड की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने हॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बना लिया है।
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराकर 14वीं बार इस प्रतियोगिता को जीतने का गाैरव हासिल कर लिया है। इस हार के साथ ही भारत का पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चूर हो गया। खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें और देश को टीम पर गर्व है।
अपनी पुरानी फिल्म को झाड़-पोंछ कर दर्शकों के लिए फिर नया और देखने लायक कैसे बनाया जाता है यह तो प्रकाश झा से सीखा ही जाना चाहिए। शायद यही कारण है कि अपनी सफल फिल्म गंगाजल को झा ने जय गंगाजल नाम से फिर बना दिया।