Advertisement

Search Result : "National Party"

योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी, 2 अक्‍टूबर को होगी घोषणा

योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी, 2 अक्‍टूबर को होगी घोषणा

आप से निष्कासित होने के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार और अजीत झा स्वराज अभियान नामक गैर राजनीतिक संगठन बनाकर देशभर में जनांदोलन चला रहे हैं। निष्‍कासन के करीब एक साल बाद संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं से वोटिंग कराने के बाद अब स्वराज अभियान ने राजनीतिक दल के निर्माण की घोषणा की है।
काश मन की बात में पीएम मोदी कश्मीर के हालात का जिक्र करते : उमर

काश मन की बात में पीएम मोदी कश्मीर के हालात का जिक्र करते : उमर

विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को इस बात पर अफसोस जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो संबोधन मन की बात में जम्मू-कश्मीर के हालात का जिक्र तक नहीं किया। उमर ने ट्वीटर पर लिखा, काश प्रधानमंत्री को मेरे राज्य के लिए आश्वस्त करने वाले गिने-चुने शब्द ही मिल जाते। राज्य में अब तक लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि अनगिनत घायल हैं।
बुलंदशहर गैंगरेप मामला: तीन आरोपी हिरासत में, एसएसपी समेत चार अफसर सस्पेंड

बुलंदशहर गैंगरेप मामला: तीन आरोपी हिरासत में, एसएसपी समेत चार अफसर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुलंदशहर के पास एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी से हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिले के एसएसपी सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
अमेरिका: ट्रंप ने भरी हूंकार, बोले हिलेरी के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है

अमेरिका: ट्रंप ने भरी हूंकार, बोले हिलेरी के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी से अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के भाषण को औसत बताते हुए कहा है कि उन्होंने हिलेरी के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है और अब वह श्रीमान् भले इंसान नहीं बने रहेंगे।
ओलंपिक के बाद आराम करना चाहता हूं : राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच संधू

ओलंपिक के बाद आराम करना चाहता हूं : राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच संधू

राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच गुरबक्श सिंह संधू लंबे समय से भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं लेकिन उन्होंने अगले महीने होने वाले ओलंपिक के बाद अपने पद से हटने का संकेत दिया, उन्होंने कहा कि वह रियो अभियान खत्म होने के बाद आराम करना चाहते हैं।
आप विधायक अमानतुल्ला को चेतावनी के साथ मिली जमानत

आप विधायक अमानतुल्ला को चेतावनी के साथ मिली जमानत

एक महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गुरूवार को अदालत से जमानत मिल गई। लेकिन अदालत ने जमानत देने के साथ उन्हें आगाह किया कि वह शिकायतकर्ता से न तो संपर्क करें और न ही उसे धमकी दें।
लापता विमान एएन-32 के मलबे या जीवित बचे लोगों का अब तक कोई पता नहीं

लापता विमान एएन-32 के मलबे या जीवित बचे लोगों का अब तक कोई पता नहीं

भारतीय वायुसेना के लापता परिवहन विमान एएन-32 की जारी व्यापक खोज के बीच तटरक्षक बल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अब तक इस विमान के मलबे या जीवित बचे लोगों का कोई पता नहीं चला है। इस विमान के लापता होने का आज चौथा दिन है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: नए सर्वेक्षण में पिछड़ीं हिलेरी, ट्रंप ने बनाई बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: नए सर्वेक्षण में पिछड़ीं हिलेरी, ट्रंप ने बनाई बढ़त

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर मामूली अंतर से बढ़त बना ली है। क्लीवलैंड में पिछले सप्ताह संपन्न हुए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद यह पहला सर्वेक्षण है।
अमेरिका: कन्वेंशन की पूर्व संध्या पर डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष का इस्तीफा

अमेरिका: कन्वेंशन की पूर्व संध्या पर डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष का इस्तीफा

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष डेबी वासेरमैन शुल्त्ज ने इस्तीफा दे दिया। हिलेरी क्लिंटन को पार्टी उम्मीदवार घोषित करने के लिए आयोजित कनवेंशन से ठीक पहले शुल्त्ज के इस्तीफे से पार्टी सकते में है।
महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement