केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उरी में हुए आतंकी हमले और कश्मीर घाटी में जारी अशांति को देखते हुए रूस और अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है। उरी आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए राजनाथ ने एक आपात बैठक बुलाई है।
भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने साल 2008 के मुंबई हमले के मामले की सुनवाई को तेज करने के रास्ते सुझाते हुए अपने पाकिस्तानी समकक्ष को पत्र लिखा है। हालांकि भारत की ओर से भेजे गए इस पत्र का पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब मध्य प्रदेश में भी राजनीतिक दायरा बढ़ाने जा रहे हैं। बिहार में बढ़ते विरोधियों के बीच नीतीश अपनी शराब बंदी नीति को आधार बनाकर अन्य राज्यों में विस्तार करना चाहतेे हैं। इसी के तहत वह मप्र में भी इसके लिए आंदोलन को हवा देकर जनाधार खड़ा करने की योजना बना रहे हैं। 16 सितंबर को वह मप्र की यात्रा पर आएंगे और बड़वानी जिले से 'नशा मुक्त मध्य प्रदेश यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। अक्टूबर में नीतीश और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव मप्र की यात्रा कर शराबबंदी के पक्ष में जनसभाएं करेंगे।
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 19 नवंबर को ब्रिटिश रॉक बैंड `कोल्ड प्ले’का शो आयोजित किया गया है। इस बैंड के शो में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को आमंत्रित किया है। इस इवेंट से होने वाली कमाई का इस्तेमाल महाराष्ट्र के गांवों में शिक्षा, साफ पानी और स्वच्छता के मिशन को लागू करने में खर्च किया जाएगा।
पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के तहत केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह रूस और अमेरिका का दौरा करेंगे जहां वह पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और क्षेत्र में आईएसआईएस की गतिविधियों का मुकाबला करने के प्रयासों को लेकर बातचीत करेंगे।
रिश्वतखोरी को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्वीट को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कपिल शर्मा को आड़े हाथों लिया है और इस मसले को लेकर कपिल के घर के बाहर धरने की तैयारी चल रही है। जबकि, इससे पहले उनके घर के बाहर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी।
गणेश चतुर्थी पर शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होगा। मुंबई में गणपति उत्सव नाम से प्रसिद्ध इस त्योहार में हर मुंबईकर डूबा रहता है।
राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक ने अपनी पत्नी को भगवा रंग की लैंबोर्गिनी कार तोहफे में दी। और पत्नी ने आलीशान वाहन की सवारी के दौरान ऑटो वाले को टक्कर मार दी।