महिला का नाम आशा साहनी था। उनका बेटा ऋतुराज अमेरिका में सॉफ्टवेर इंजीनियर था और वहीं रहता था। 2013 में आशा साहनी के पति और ऋतुराज के पिता केदार साहनी की मौत हो गई थी।
श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, लेकिन गॉल और अब कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई।
पलवल के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी चोटी काटने का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और बच्चियों की चोटी काटने के 11 और मामले सामने आने से दहशत का माहौल बन गया है।
सोशल मीडिया पर अधिकतर सक्रिय रहने वाली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की एक पाकिस्तानी महिला ने जमकर तारीफ करते हुए उन जैसी ही पाकिस्तान की PM होने की इच्छा जताई है।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।
मुंबई की मशहूर महिला बाइकर जागृति होगले सोमवार को सड़क पर मौजूद गड्ढों का शिकार बन गई। गड्ढों के कारण ट्रक की चपेट में आने से अपनी जान गंवाने वाली महिला बाइकर के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश में आईएएस अफसर फेसबुक पर बार-बार विवादित पोस्ट कर सुर्खियों में आने में कोई कमी नहीं रख रहे है। अभी बड़वानी कलेक्टर रहे अजय गंगवार की एक फेसबुक पोस्ट पर हंगामा शांत भी नहीं हो पाया था कि एक और आईएएस अफसर का विवादित पोस्ट सामने आया है।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।