Advertisement

Search Result : "Mulayam Singn Yadav"

'नोटबंदी : 15 लाख नहीं मिले तो समझिए जनता का फेक एनकाउंटर हो गया'

'नोटबंदी : 15 लाख नहीं मिले तो समझिए जनता का फेक एनकाउंटर हो गया'

नोटबंदी के बाद देशभर के विपक्षी राजनैतिक दल पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर हमला किया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अगर नोटबंदी के बाद भी देश की जनता के खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए तो समझिएगा नोटबंदी एक तरह से फर्जिकल स्‍ट्राइक थी। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह आम जनता का फेक एनकाउंटर भी कहा जा सकता है।
सपा पर शाह का निशाना, जहां दिन-दहाड़े बलात्कार होते हों वहां कौन करेगा निवेश

सपा पर शाह का निशाना, जहां दिन-दहाड़े बलात्कार होते हों वहां कौन करेगा निवेश

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि जिस जगह दिन दहाड़े अपराध होते हों और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो, वहां कोई निवेश करने नहीं आएगा।
चुनावी गठबंधन का निर्णय नेता जी लेंगे : अखिलेश यादव

चुनावी गठबंधन का निर्णय नेता जी लेंगे : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के बारे में जो भी निर्णय होगा वह पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नेताजी : मुलायम सिंह यादव: का होगा और इस संबंध में उन्हें जो भी सुझाव देना होगा, वह पार्टी फोरम पर देंगे।
मुलायम से फिर मिले पीके, तेज हुईं महागठबंधन की अटकलें

मुलायम से फिर मिले पीके, तेज हुईं महागठबंधन की अटकलें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की कवायद के बीच कांग्रेस के लिए काम कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से एक बार फिर मुलाकात करके हलचलें बढ़ा दी हैं।
रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

समाजवादी पार्टी के रजत जयंति समारोह में पूरा समाजवादी कुनबा एक मंच पर इकट्ठा हुआ है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच जारी गतिरोध भी समारोह के दौरान खत्म होता नजर आ रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना है अखिलेश मांगेगे तो खून भी दे दूंगा।
सपा के रजत जयंती में लालू बोले, बिहार की तरह यूपी से भी भाजपा को भगा देंगे

सपा के रजत जयंती में लालू बोले, बिहार की तरह यूपी से भी भाजपा को भगा देंगे

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने लखनऊ आए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आए हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे।
स्‍थापना दिवस : मुलायम ने दिया निमंत्रण, छठ की वजह से नहीं आएंगे नीतीश

स्‍थापना दिवस : मुलायम ने दिया निमंत्रण, छठ की वजह से नहीं आएंगे नीतीश

लखनऊ में 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्‍वयं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार की रात नीतीश कुमार को फोन किया था।
अखिलेश की रथयात्रा में पहुंचे मुलायम-शिवपाल, एकजुटता का संदेश दिया

अखिलेश की रथयात्रा में पहुंचे मुलायम-शिवपाल, एकजुटता का संदेश दिया

परिवार में रार के मद्देनजर उपजी अटकलों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रांतीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी रथयात्राा की रवानगी के कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को एकता का संदेश देने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
दरार है गहरी, इस दीपावली मुलायम का कुनबा बिखरा बिखरा रहा

दरार है गहरी, इस दीपावली मुलायम का कुनबा बिखरा बिखरा रहा

हमेशा एक साथ त्योहार मनाने वाला सैफई का समाजवादी परिवार इस बार बिखरा बिखरा नजर आया। सियासी कलह का असर इतना दिखा कि एक साथ आना तो दूर, परिवार के लोगों ने एक दूसरे के सामने आने तक से परहेज किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement