केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाने झारखंड पहुंचे भाजपा नेता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि नेताओं का आदिवासी के घर पहुंचकर खाना बाहर से मंगवाकर खाना है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील ने उसे पाकिस्तान में जन्मे कनाडियन लेखक तारिक फतेह को उनकी विवादस्पद टिप्पणी को लेकर मारने की सुपारी दी थी।
आम आदमी पार्टी (AAP) से बर्खास्त किए मंत्री कपिल मिश्रा का सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक कई आरोपों को लेकर उन पर हमला बोल रहे थे। इस बार कपिल मिश्रा आरोप नहीं बल्कि खुद ही आज सुबह सीएम केजरीवाल के जनता दरबार में जा पहुंचे। रोके जाने पर उन्होंने बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया।
नशे के आरोप में गिरफ्तार हुए स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी गिरफ्तारी के लिए डाक्टर द्वारा दी गयी दवाईयों को दोषी ठहराया। उन्हें सोमवार को फ्लोरिडा में शराब या ड्रग्स के प्रभाव में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।
बूचड़खाने के मुद्दे पर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बूचड़खाने पर कार्रवाई के लिए यूपी की योगी सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सरकार लोगों से मांसाहार का हक नहीं छीन सकती। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर सख्ती बरते जाने के मामले में कहा कि सरकार 17 जुलाई तक इस मामले में हल लेकर आए।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत नूतन बहल के ठाणे की मुंब्रा पहाड़ी स्थित बंगले में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने गत गुरुवार को बंगले में घुसकर लूटपाट की थी।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बयान एक फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों को बीजेपी के नेताओं के घरों के आगे बांध दें। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि बीजेपी के लोग मवेशियों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।