Advertisement

Search Result : "MLA in half-naked state"

अरुण जेटली ने कहा- किसान कर्ज माफी को लेकर खुद पैसा जुटाएं राज्य सरकार

अरुण जेटली ने कहा- किसान कर्ज माफी को लेकर खुद पैसा जुटाएं राज्य सरकार

देश के विभिन्न हिस्सों में एक ओर जहां कर्ज माफी को लेकर किसान आंदोलित हो रहे हैं, तो वहीं इसी बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र इस मुद्दे पर किसानों की कोई मदद नहीं करेगा। रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। वहीं, मध्यन प्रदेश में भी किसान अपनी तमाम मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश: पुलिस ने पुतले पर डाला पानी, एमएलए बोलीं, ‘थाने में आग लगा दो’

मध्यप्रदेश: पुलिस ने पुतले पर डाला पानी, एमएलए बोलीं, ‘थाने में आग लगा दो’

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं के कथित भड़काऊ वीडियो सामने आए हैं।
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- ‘ढाई जंग’ लड़ने लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- ‘ढाई जंग’ लड़ने लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि भारत बाहरी खतरों के साथ-साथ आंतरिक खतरों से भी एकसाथ निपटने को तैयार है। आने वाले समय में यह बात साबित भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ने के लिए सक्षम है।
भाजपा विधायक का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: कहा, ‘विकास केवल अडाणी-अंबानी का हो रहा, किसान बदहाल हैं’

भाजपा विधायक का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: कहा, ‘विकास केवल अडाणी-अंबानी का हो रहा, किसान बदहाल हैं’

राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।
विधायक हत्याकांड: आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ को उम्रकैद

विधायक हत्याकांड: आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ को उम्रकैद

आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उन्हें विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था।
हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई। अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और 'हिंदी मीडियम' के अलावा 'बाहुबली 2' जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'ओके जानू' (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की 'की एंड का '(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है। फिल्म विश्लेषक और मार्केट ऐक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए 10.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स का इस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दिखा। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिस कारण सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। फिल्म दिल्ली पढ़ाई करने आए एक ऐसे देहाती लड़के की कहानी है, जिसे यहां के तेज-तर्रार और इंग्लिश बोलने वाली एक बेहद खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है।
कंप्यूटर इंजीनियर हैं ईवीएम हैकिंग का दावा करने वाले आप विधायक

कंप्यूटर इंजीनियर हैं ईवीएम हैकिंग का दावा करने वाले आप विधायक

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जहां आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम से छेड़छाड़ का डेमो दिया। हालांकि वो असली ईवीएम की बजाय उसके जैसी दिखने वाली मशीन लेकर आए थे।
भाजपा विधायक की दबंगई, महिला आईपीएस को सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

भाजपा विधायक की दबंगई, महिला आईपीएस को सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा विधायक द्वारा एक आईपीएस अधिकारी से कथित अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुर्व्‍यवहार के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा वह ठीक हैं लेकिन उन्हें थोड़ा दुख हुआ और वह आहत हैं।
आज से लागू हुआ एक नया एक्ट, जानिए इसके बारे में

आज से लागू हुआ एक नया एक्ट, जानिए इसके बारे में

एक मई से रेरा एक्ट लागू हो गया है। रीयल इस्टेट सेक्टर में हो रही मनमानी के मद्देनजर ‘द रीयल इस्टेट (रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016’ (रेरा) को प्रभावी किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement